IND vs PAK T20 World Cup:पाकिस्तान हारा तो बलूचिस्तान में नाचते दिखे लोग!भारत की जीत पर ऐसे मना जश्न
IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान हारा तो बलूचिस्तान में नाचते दिखे लोग! भारत की जीत पर ऐसे मना जश्न

IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान हारा तो बलूचिस्तान में नाचते दिखे लोग! भारत की जीत पर ऐसे मना जश्न
भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जश्न देखने को मिला. भारत की इस बड़ी जीत से पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद अफगानिस्तान में भी कई जगहों पर लोगों ने खुशी जताई. वहां के प्रशंसक सड़कों पर नजर आए और उन्होंने भारत की जीत का जश्न मनाया. वहीं बलूचिस्तान में भी लोगों ने नाच-गाकर अपनी खुशी जाहिर की. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग भारत की जीत पर जश्न मनाते दिख रहे हैं. मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम हावी रही. पाकिस्तान के खिलाड़ी दबाव में नजर आए और अंत तक मुकाबले में वापसी नहीं कर सके. भारत की इस जीत ने करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीत लिया. देश के साथ-साथ पड़ोसी इलाकों में भी इसका असर साफ देखने को मिला.