दो बार 0 पर आउट होने वाले शर्मा जी ने बनाया रिकॉर्ड, पक्ष में उतरे हेड कोच
Last Updated:
पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट होने के साथ ही अभिषेक अब टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं तीनों के नाम दो-दो ‘डक’ दर्ज हैं.

धुरंधर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बनया 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड, रवि शास्त्रि ने दी सलाह
नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 रैंकिंग वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ के रूप में उतरे थे लेकिन दो मैचों के बाद भी वह खाता नहीं खोल पाए हैं. भारतीय सलामी बल्लेबाज़ को लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट होना पड़ा, जब कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए. इतना ही नहीं, अभिषेक को भारत बनाम न्यूजीलैंड पांच मैचों की सीरीज में भी दो बार शून्य पर आउट होना पड़ा था. पूर्व भारतीय कोच ने अभिषेक को अहम सलाह देते हुए कहा कि वो बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी है.
नामीबिया के खिलाफ बीमारी के कारण मैच मिस करने के बाद अभिषेक प्लेइंग इलेवन में लौटे, लेकिन सिर्फ चार गेंद ही खेल सके. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने गेंदबाज़ी की शुरुआत की और एक ढीले शॉट के चलते अभिषेक, शाहीन अफरीदी के हाथों कैच आउट हो गए. सलमान अली आगा की रफ्तार और स्पिन के मिश्रण ने उन्हें परेशान किया. उन्होंने पावरप्ले में दो शानदार ओवर डाले और उनकी रणनीति पूरी तरह सफल रही. हालांकि अभिषेक का विकेट जल्दी गिर गया, फिर भी भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से आरामदायक जीत दर्ज की.
अभिषेक शर्मा के लिए रवि शास्त्री का संदेश
एक दिलचस्प आंकड़ा यह है कि जब भी अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30 या उससे अधिक रन बनाते हैं, तो भारत 96% मुकाबले जीतता है इसीलिए शायद पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अभिषेक को खुद को बदलने की जरूरत नहीं है, बल्कि थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है. शास्त्री ने आईसीसी की वेबसाइट पर से बातचीत में कहा मुझे लगता है कि उनका बड़ा स्कोर आना बाकी है, लेकिन उन्हें खुद को थोड़ा समय देना होगा. ऐसी चीजें होती रहती हैं और कभी-कभी खिलाड़ी फॉर्म से बाहर हो जाते हैं, लेकिन उन्हें बस थोड़ा धैर्य रखना है जब तक वे फिर से लय में नहीं आ जाते क्योंकि उनके लिए डॉट गेंदों को बाद में चौकों और छक्कों में बदलना मुश्किल नहीं है.
शर्मा जी ते शून्य ने बनाया रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट होने के साथ ही अभिषेक अब टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं तीनों के नाम दो-दो ‘डक’ दर्ज हैं. यह वह सूची है जिसमें वह नाम तो चाहते हैं, लेकिन इस रिकॉर्ड के लिए नहीं. अभिषेक की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह दबाव को तेजी से रन बनाने में बदल देते हैं और पावरप्ले ओवरों में ही मैच का रुख पलट देते है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि वह शुरुआती ओवरों में टिके रहें. फिलहाल वह बहुत जल्दी आक्रामक होने की कोशिश में अपना विकेट गंवा रहे हैं.