next match for India and Pakistan in t20 world cup : भारत और पाकिस्तान अपने अपने आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को खेलेगा

Share to your loved once


Last Updated:

ग्रुप ए से अमेरिका की टीम अपने चारों मैच खेल चुकी है. भारत, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और नामीबिया के एक-एक मैच बाकी हैं. दोपहर 3 बजे पाकिस्तान की टीम कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ खेलने उतरेगी. भारतीय टीम शाम 7 बजे से नीदरलैंड्स के साथ खेलने उतरेगी. ये मैच अहमदाबाद में खेला जाना है.

भारत और पाकिस्तान अपने-अपने आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को खेलेगाZoom

भारत और पाकिस्तान अपने अपने आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को खेलेगा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल दिखाते हुए सुपर 8 में जगह बना चुकी है. वहीं पाकिस्तान को भारत से मिली हार ने उसके अगले दौर की राह मुश्किल कर दी है. दोनों ही टीमों के एक -एक मैच अभी बाकी हैं. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत को नीदरलैंड्स से खेलना है जबकि पाकिस्तान अपने करो या मरो मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ खेलने उतरेगा. रविवार को टीम इंडिया ने पाक टीम के खिलाफ 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर 114 रन पर उसे समेट दिया.

पाकिस्तान की टीम के लिए अब जहां उनका आखिरी मैच सुपर 8 में पहुंचने के लिए हर हाल में जीतना जरूरी हो गया है वहीं भारत मैच प्रैक्टिस करने उतरेगा. नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया प्रयोग भी कर सकता है. कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में बनाए रखा जा सकता है तो वहीं ईशान किशन को आराम देकर संजू सैमसन को ओपनिंग में एक और मौका देने पर विचार किया जा सकता है. जसप्रीत बुमराह को आखिरी लीग मैच में आराम देकर अर्शदीप सिंह को मैच में उतार सकते हैं.

18 फरवरी को ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला

ग्रुप ए से अमेरिका की टीम अपने चारों मैच खेल चुकी है. भारत, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और नामीबिया के एक-एक मैच बाकी हैं. दोपहर 3 बजे पाकिस्तान की टीम कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ खेलने उतरेगी. भारतीय टीम शाम 7 बजे से नीदरलैंड्स के साथ खेलने उतरेगी. ये मैच अहमदाबाद में खेला जाना है.

ग्रुप ए से कौन होगा सुपर 8 में शामिल

पाकिस्तान की टीम अगर नामीबिया के खिलाफ मैच हार जाती है तो अमेरिका बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सुपर 8 में जगह बनाएगा. अगर इस टीम को अगले दौर में पहुंचना है तो नामीबिया के खिलाफ उलटफेर से बचना होगा. नीदरलैंड्स के लिए मौका ना के बराबर है क्योंकि उसको भारत के खिलाफ जीत हासिल करना होगा. इसके बाद भी नेट रन रेट अमेरिका से बेहतर करना होगा और दुआ नामीबिया के जीत की करनी होगी.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP