USA may qualify for super 8: भारत की पाकिस्तान पर जीत ने अमेरिका के सुपर 8 के दरवाजे खोल दिए हैं
Last Updated:
भारत से मिली पाकिस्तान की हार ने उसके टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 की राह मुश्किल कर दी है. टीम इंडिया की जीत ने अमेरिका के लिए अगले दौर में पहुंचने के रास्ते खोल दिये हैं. अंक तालिका में वो पाकिस्तान को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, नामीबिया के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो हो गया है.

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान पर मंडराया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जोरदार झटका दिया है. एकतरफा मुकाबले में रौंद कर उसके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को कम कर दिया. इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में जबरदस्त बदलाव हुआ और अमेरिका की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई. ग्रुप ए का समीकरण अब बदल चुका है. पाकिस्तान तीसरे स्थान पर खिसक गया है जबकि भारत अब भी टॉप पर कायम है.
पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीदें अब खतरे में हैं. शनिवार को कोलंबो में भारत के खिलाफ 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान की स्थिति और खराब हो गई है. भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए और पाकिस्तान को 114 रन पर ऑलआउट कर दिया. इस हार के बाद पाकिस्तान के पास 3 मैच से सिर्फ चार अंक हैं और उनका नेट रन रेट भी निगेटिव है. वहीं अमेरिका 4 मैच में दो जीत के साथ 4 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है, उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है.
नामीबिया के हाथ में सबकुछ
अब ग्रुप ए की तस्वीर बिल्कुल साफ है. पाकिस्तान का भविष्य अब सिर्फ उनके आखिरी मैच की जीत पर निर्भर करता है. नामीबिया की टीम ने अगर उनको हरा दिया तो अमेरिका बेहतर नेट रन रेट से आधार पर अगले दौर में पहुंच जाएगा. भारत का आखिरी मैच नीदरलैंड्स के साथ है. यहां उलटफेर की उम्मीद कम है लेकिन जीत के बाद भी नेट रन रेट में डच टीम का अमेरिका को पीछे करना मुश्किल है.
ग्रुप ए की स्थिति
तीन मैचों के बाद भारत छह अंकों के साथ टॉप पर है और उनका नेट रन रेट भी मजबूत है. अमेरिका चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और उनका नेट रन रेट +0.787 है. पाकिस्तान चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, लेकिन उनका नेट रन रेट -0.403 है. नीदरलैंड्स के पास दो अंक हैं और उनके पास एक मैच बाकी है. नामीबिया अब तक कोई मैच नहीं जीत सका है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.
ग्रुप में अब दो मैच बाकी हैं: पाकिस्तान बनाम नामीबिया (कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में) और भारत बनाम नीदरलैंड्स (अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में), दोनों मैच 18 फरवरी को खेले जाएंगे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें