कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, करियर में सफलता के योग, स्वास्थ्य का रखें ध्यान, करें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 16 February 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अनुकूल है.उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है.

फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और परिघ योग के विशेष संयोग में आज का दिन खास माना जा रहा है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा का गोचर मकर राशि में हो रहा है, जिसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ेगा.खास तौर पर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बातों पर ध्यान दे तो शुभ ही परिणाम लेकर आ सकता है.

देवघर स्थित पवित्र धाम बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रसिद्ध तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी ने लोकल 18 से कहा कि आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अनुकूल है.उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है.

भाग्य का मिलेगा पूरा सहयोग :
ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. जिस काम में लंबे समय से प्रयास चल रहा था, उसमें सफलता मिलने की संभावना है. नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में उन्नति का रास्ता खोलेंगे. करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है. कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

आज संतान पक्ष से मिलेगी शुभ समाचार :
आज व्यावहारिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है.परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे.संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा.यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता का परिणाम आना है, तो सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद की जा सकती है.धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी आज रुचि बढ़ेगी. पूजा-पाठ, व्रत या किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. इससे मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने फैसलों पर दृढ़ता से आगे बढ़ पाएंगे.

कुसंगती से आज का दिन बचकर रहे :
हालांकि, दिन पूरी तरह से चिंता मुक्त नहीं है. ज्योतिषाचार्य ने सलाह दी है कि आज कुसंगति से बचकर रहें.गलत लोगों की संगति या गलत सलाह नुकसान पहुंचा सकती है. किसी भी प्रकार के विवाद या अनावश्यक बहस से दूर रहना ही बेहतर होगा.

शारीरिक कष्ट हो सकता है :
स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. शारीरिक कष्ट या हल्की थकान महसूस हो सकती है. खान-पान का विशेष ध्यान रखें और समय पर आराम करें. यदि पहले से कोई पुरानी बीमारी है, तो लापरवाही न बरतें.कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति और अवसरों से भरा हुआ है, लेकिन संयम और सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और गलत संगति से बचें, तो दिन आपके लिए कई मायनों में सफल साबित हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP