aaj ka Mesh rashifal 16 february 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 16 फरवरी 2026
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 16 february 2026 : मेष राशि के लिए का आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. नए स्रोतों से पैसा आएगा. नए प्रोजेक्ट में बतौर लीडर जिम्मेदारी मिल सकती है. आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र सवर्ण और पक्ष कृष्ण है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त में 12.13 मिनट से 12.57 तक रहेगा. पूर्व में जाना खतरनाक हो सकता है. चंद्रमा अपनी ही राशि में गोचर करेंगे. इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. छोटे विवादों में न उलझें. जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करें. नौकरी वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा.
विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के लिए चंद्रमा अपनी ही राशि में गोचर करेंगे. इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आज नई शुरुआत कर सकते हैं. सूर्य लाभ भाव में रहकर मित्रता और योजनाओं को नई गति प्रदान करेंगे. आज का दिन निर्णय और व्यक्तिगत जीवन के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है. छोटे विवादों में नहीं उलझें, वरना दिन निराशाजनक बीत सकता है.
परिवार का मिलेगा साथ
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आज सेहत अच्छी रहेगी. सिर या शरीर में हल्का दर्द हो सकता है. आज ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और संतुलित मात्रा में आहार लें. रिश्तों में आकर्षण व आत्मविश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिल सकता है. अविवाहित लोगों को नए संबंध का मौका मिलेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. घर में माहौल सकारात्मक रहेगा. किसी शुभ योजना की शुरुआत हो सकती है.
ऐसे होगी धनवर्षा
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. धन आगमन के नए संकेत मिल रहे हैं. आमदनी में वृद्धि होगी. जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करें, वरना नुकसान हो सकता है. नौकरी में दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता उभरेगी. किसी प्रोजेक्ट और नए ऑफिस में बतौर लीडर जिम्मेदारी मिल सकती है. नया काम शुभ होगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें