पलाश मुच्छल की नई फिल्म में श्रेयस तलपड़े और डेजी शाह लीड रोल में

Share to your loved once


Last Updated:

पलाश मुच्छल की नई मुंबई आधारित थ्रिलर फिल्म में श्रेयस तलपड़े और डेजी शाह लीड रोल में होंगे. फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पलाश मुच्छल की फिल्म में डेजी शाह लीड रोल में नजर आएंगी.

ख़बरें फटाफट

पलाश मुच्छल की फिल्म में सलमान खान की हीरोइन को मिली एंट्रीZoom

डेजी शाह और पलाश मुच्छल

नई दिल्ली. पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मचने के बाद अब सिंगर और कंपोजर पलाश मुच्छल अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं. उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर केंद्रित कर दिया है. कंपोजर पलाश मुच्छल अब फिल्ममेकिंग में कदम रखने जा रहे हैं. उनकी फिल्म के टाइटल से अभी तक पर्दा नहीं उठा है, लेकिन पिछले महीने खुलासा हुआ था कि श्रेयस तलपड़े इस अनटाइटल्ड मूवी के लीड हीरो होंगे. उसके बाद से पलाश की हीरोइन के नाम पर सस्पेंस बना था. अब आखिरकार ये सस्पेंस खत्म हो चुका है.

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पलाश मुच्छल की फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो चुकी है. फिल्म में श्रेयस तलपड़े के अपोजिट डेजी शाह नजर आने वाली हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर ऐलान किया कि फिल्म में डेजी शाह लीड रोल में दिखेंगी.

श्रेयस तलपड़े संग नजर आएंगी डेजी शाह

15 फरवरी को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर ऐलान किया कि पलाश मुच्छल की फिल्म में श्रेयस तलपड़े के अपोजिट डेजी शाह फीमेल लीड निभाएंगी. उन्होंने लिखा, ‘ पलाश मुच्छल की अपकमिंग फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ अब डेजी शाह भी जुड़ गई हैं.  महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्देशक पलाशमुच्छल ने अपनी आने वाली, अभी तक बिना टाइटल वाली थ्रिलर फिल्म के लिए डेज़ी शाह को फीमेल लीड के तौर पर साइन किया है, जिसमें वे श्रेयस तलपड़े के अपोजिट नजर आएंगी. यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP