सच्चे मन से मांगो मन्नत, पूरी होती है हर इच्छा, भक्तों का दावा, जानें लाल फाटक के पशुराम मंदिर की कहानी
parashuraam mandir : बरेली के लाल फाटक बदायूं रोड स्थित पशुराम मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. चर्चित हस्तियों के आगमन और मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता के चलते मंदिर सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में है.