Ranji Trophy semi final Sudip Gharami Bengal score century: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सुदीप घरामी ने एक बार फिर शतक लगाया. सुदीप का ये शतक जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में आया है.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बंगाल के लिए रन मशीन बने सुदीप घरामी, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ठोका शतक

Last Updated:

Ranji Trophy Semi-Final: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में बंगाल के सुदीप घरामी ने एक बार फिर से बल्लेबाजी में धूम मचाई. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में सुदीप ने दमदार खेल दिखाते हुए शतकीय पारी पारी खेली. इससे पहले क्वार्टर फाइनल में सुदीप ने 299 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचाई थी. ऐसे में बैक टू बैक शतक जड़कर सुदीप ने नेशनल सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

बंगाल के लिए रन मशीन बने सुदीप घरामी, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ठोका शतकZoom

सुदीप घराने ने रणजी ट्रॉफी में सेमीफाइनल में ठोकी सेंचुरी

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सुदीप घरामी की दमदार शतकीय पारी से बंगाल ने पहले दिन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पांच विकेट पर 249 रन बनाए. दिन के अंतिम चरण में शाहबाज अहमद (90 गेंदों पर 42 रन) का आउट होना जम्मू-कश्मीर के लिए राहत भरा रहा. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुनील कुमार की अंदर आती गेंद पर शाहबाज बोल्ड हो गए. अब दूसरे दिन की शुरुआत में 80वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद नई गेंद उपलब्ध होगी तब जम्मू-कश्मीर के पास दबाव बनाने का मौका रहेगा.

क्वार्टर फाइनल में आंध्र के खिलाफ 15 घंटे से अधिक बल्लेबाजी कर 299 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले घरामी ने यहां भी उसी आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की. उन्होंने 227 गेंदों पर नाबाद 136 रन की पारी के दौरान अपने कौशल का लोहा मनवाया. अनुभवी बल्लेबाज सुदीप चटर्जी के दूसरे ओवर में बिना खाता खोले आउट होने के बाद घरामी क्रीज पर आए. इसके बाद करीब छह घंटे की सधी हुई बल्लेबाजी में उन्होंने 19 चौके और एक शानदार छक्का लगाया.

अभिमन्यु ईश्वरन के घरामी ने की 85 रनों की साझेदारी

घरामी ने कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (49) के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की. ईश्वरन अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन आकिब नबी स्विंग होती गेंद ने उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. अनुष्तुप मजूमदार (14) बड़ा स्कोर नहीं कर सके लेकिन उन्होंने घरामी के साथ 66 रन की साझेदारी की. पिच से गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही थी और घरामी ने पांचवें विकेट के लिए शाहबाज के साथ 94 रन की साझेदारी कर जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा की चिंताएं बढ़ा दीं थी.

बड़े मुकाबलों (पहले क्वार्टर फाइनल और अब सेमीफाइनल) में रन बनाना घरामी को भारत ‘ए’ की लाल गेंद टीम के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में जरूर लाएगा. घरामी की पूरा संयम दिखाया और रन बनाने के लिए ढीली गेंदों का इंतजार किया. उन्होंने अपनी पारी का इकलौता छक्का सुनील के खिलाफ एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारा.

घरामी के आगे आकिब नबी भी दिखे बेबस

राष्ट्रीय चयनकर्ता किसी खिलाड़ी को आगे बढ़ाने से पहले ‘एक्स फैक्टर’ की तलाश करते हैं. आकिब नबी के खिलाफ घरामी के दोनों ओर खेले गए आत्मविश्वास भरे शॉट्स खास तौर पर आकर्षक रहे. आईपीएल में खेलने वाले तेज गेंदबाज युधवीर सिंह के खिलाफ भी उन्होंने खुलकर रन बनाये. उनके 19 चौकों में से 11 इन्हीं दो गेंदबाजों के खिलाफ आए. घरामी ने बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक के खिलाफ कदमों का अच्छा इस्तेमाल किया. उन्होंने इस गेंदबाज के खिलाफ डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेल बंगाल के लिए 39 मैचों में अपना आठवां शतक पूरा किया.

बंगाल के पूर्व अंडर-23 कप्तान के लिए 2025-26 का रणजी ट्रॉफी सत्र शानदार साबित हो रहा है. वह इस सत्र में 787 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं. दिल्ली के आयुष दोसजा (949 रन), सनत सांगवान (828 रन) और गोवा के अभिनव तेजराना (787 रन) उनसे आगे हैं. घरामी की नजर अब बंगाल को ऐसी स्थिति में पहुंचाने पर होगी जहां उन्हें एक और मैच खेलने का मौका मिले और वह सत्र के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकें.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP