Vinayaka Chaturthi February 2026 Date muhurat 3 shubh yog moonrise time | फाल्गुन विनायक चतुर्थी कब है? बनेंगे 3 शुभ योग, नहीं करना चंद्र दर्शन, जानें तारीख और मुहूर्त
Last Updated:
Vinayaka Chaturthi February 2026 Date: फाल्गुन विनायक चतुर्थी का व्रत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. यह फरवरी का विनायक चतुर्थी व्रत है. इस बार फाल्गुन विनायक चतुर्थी पर 3 शुभ योग बनेंगे. इस व्रत में चंद्रमा का दर्शन वर्जित है. आइए जानते हैं कि फाल्गुन विनायक चतुर्थी कब है? फाल्गुन विनायक चतुर्थी का मुहूर्त क्या है?

फाल्गुन विनायक चतुर्थी
Vinayaka Chaturthi February 2026 Date: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को फाल्गुन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. इसे फरवरी विनायक चतुर्थी और ढुण्ढिराज चतुर्थी भी कहते हैं. इस बार फाल्गुन विनायक चतुर्थी के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं, लेकिन इस व्रत में चंद्रमा का दर्शन करना वर्जित होता है. जो लोग व्रत रखकर विधि विधान से गणेश जी की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है. आइए जानते हैं कि फाल्गुन विनायक चतुर्थी कब है? फाल्गुन विनायक चतुर्थी का मुहूर्त क्या है?
फाल्गुन विनायक चतुर्थी की तारीख
दृक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी का प्रारंभ 20 फरवरी को दोपहर में 2 बजकर 38 मिनट से होगा, यह तिथि 21 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक मान्य रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन विनायक चतुर्थी का व्रत 21 फरवरी दिन दिन शनिवार को रखा जाएगा.
फाल्गुन विनायक चतुर्थी मुहूर्त
फाल्गुन विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा दोपहर में करते हैं. उस दिन पूजा का मुहूर्त 1 घंटा 34 मिनट तक है. जो लोग व्रत रखेंगे, वे गणेश जी की पूजा दिन में 11 बजकर 27 मिनट से दोपहर 1 बजे के बीच कभी भी कर सकते हैं.
चतुर्थी के दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर में 12:12 पी एम से 12:58 पी एम तक है, वहीं उस दिन का ब्रह्म मुहूर्त 05:13 ए एम से 06:04 ए एम तक है.
3 शुभ योग में फाल्गुन विनायक चतुर्थी
21 फरवरी को फाल्गुन विनायक चतुर्थी के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. रवि योग सुबह में 06:54 ए एम से लेकर शाम 07:07 पी एम तक रहेगा. वहीं शुभ योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से शुक्ल योग बनेगा.
13 घंटे 20 मिनट तक नहीं देखना चंद्रमा
फाल्गुन विनायक चतुर्थी के दिन जो लोग व्रत हैं या नहीं हैं, उन दोनों को चंद्रमा का दर्शन नहीं करना है. कहा जाता है कि जो इस दिन चंद्रमा को देखता है, उस पर झूठा कलंक लगता है. फाल्गुन विनायक चतुर्थी पर चंद्रोदय सुबह में 08:56 ए एम पर होगा और चंद्रास्त रात 10:16 पी एम पर होगा. ऐसे में वर्जित चंद्र दर्शन का समय 13 घंटे 20 मिनट तक है.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें