Weekly Horoscope 16 To 22 February 2026 | saptahik rashifal 16 To 22 February 2026 | साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 | मेष, तुला समेत 4 राशियों को इस सप्ताह कई मामलों में लाभ होगा, मिथुन, सिंह समेत 5 राशियां वाले रहें सावधान, ग्रहों के गोचर से होगा लाभ

Share to your loved once


Weekly Horoscope 16 To 22 February 2026: फरवरी का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कई राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, तुला, मकर समेत 4 राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. इन राशियों को हर मामलों में फायदा होगा और लिए गए निर्णयों से फायदा होगा. मिथुन, सिंह समेत कुछ 5 राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानिए फरवरी का यह सप्ताह 16 से 22 फरवरी मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

फरवरी के इस सप्ताह मेष राशि वाले अपने आपको बहुत अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल मकर राशि में विराजमान हैं. इस वजह से काफी समय से सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधित विकारों में इस सप्ताह सुधार हो सकता है, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अपने कार्यों से सभी को प्रभावित कर सकते हैं, जिसके चलते आपको प्रशंसा की प्राप्ति हो सकती है. छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा व्यतीत होने वाला बन सकता है, जिससे आलस्य त्याग दें और जरूरी चीजों पर फोकस बनाए रखें. ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से अचानक धन लाभ खुशी दे सकता है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

फरवरी के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के जीवन में चल रहे तनावों में विराम लग सकता है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिलहाल कुंभ राशि में बुध, सूर्य और राहु के साथ विराजमान हैं. वृष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से इस सप्ताह के मध्य भाग से छुटकारा मिलना शुरू हो सकता है. ससुराल में चल रहीं परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. सरकारी क्षेत्र से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी से रिलेटेड मसलों में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं और आपको अपने करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह मिथुन राशि वालो के लिए मध्यम फलदायी होना वाला है. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह, फिलहाल कुंभ राशि में राहु, शुक्र और सूर्य ग्रह के साथ विराजमान हैं. इस सप्ताह मिथुन राशि वाले दिल और दिमाग का तालमेल बैठाने में असमर्थता महसूस कर सकते है. अतः पूर्ण सोच विचार के बाद ही किसी भी निर्णय को लेना उचित रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस के इधर उधर के मामलों पर कम ध्यान दें और काम पर फोकस ज्यादा करें. भाई-बहनों के साथ इस सप्ताह अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. परिवार में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर हो जाएगी, जिससे आपको राहत भी मिलेगी.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Kark Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. कर्क राशि वाले इस सप्ताह वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयास रत बने रह सकते है, कुछ मामलों में आपको राहत भी मिलेगी. सप्ताग की शुरुआत कुछ कड़वी हो सकती है लेकिन सब्र रखें धीरे धीरे सभी परेशानी खत्म हो जाएंगी. वाहन सावधानी से चलाएं और दैनिक दिनचर्या में सतर्कता बनाए रखें चोट चपेट की आशंका बन सकती है. स्वास्थ्य से संबंधित किसी तरह की तकलीफ में निजात मिल सकता है. नौकरी पेशा जातक इस सप्ताह कामकाज में कुछ सुधार लाएंगे और व्यापारी नई योजनाएं बनाएंगे.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Singh Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. आपकी राशि के स्वामी सूर्य ग्रह, फिलहाल राहु, शुक्र और बुध ग्रह के साथ विराजमान हैं इसलिए इस सप्ताह आपको सोच विचार करके ही कार्य करने की आवश्यकता है. जैसे कि अगर आप निवेश करते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है इसलिए सतर्क रहें. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में उठा पटक की स्थिति बनी रहेगी, जिसकी वजह से मानसिक तनाव बना रहेगा. ग्रहों की विचित्र अवस्था की वजह से इस सप्ताह किसी से कर्ज ना लें.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

फरवरी के इस सप्ताह की शुरुआत कन्या राशि वालों के लिए उथल पुथल के साथ हो सकती है और किसी बात को लेकर दिल और दिमाग में अजीब तरह की हलचल मची बनी रह सकती है. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह, फिलहाल शनि की राशि कुंभ में राहु, शुक्र और सूर्य ग्रह के साथ युति बना रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को इस सप्ताह हानि की सामना करना पड़ सकता है और कुछ योजनाएं टाली जा सकती हैं. कार्यों को लेकर संयम रखें धीरे धीरे सब सामान्य होने लगेगा. इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

तुला साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Tula Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह, फिलहाल मित्र ग्रह शनि की राशि में राहु, सूर्य और बुध ग्रह के साथ विराजमान हैं. ग्रहों के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी और आरोग्य की प्राप्ति होगी. तुला राशि वालों को नए स्रोतों द्वारा धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और काफी समय से सोचे हुए कार्य भी पूरा कर पाएंगे. पर्सनल व प्रफेशन लाइफ में सुखों में वृद्धि हो सकती है और वे अपने रहन-सहन के ऊपर खर्च भी कर सकते हैं. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

फरवरी के इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए धन के हिसाब से सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है, धन प्राप्ति से होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है. सरकारी क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए समय अच्छा बना रहेगा और अच्छे लाभों की प्राप्ति भी हो सकती है. इस सप्ताह भागदौड़ या वाहन की वजह से चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है इसलिए सचेत रहें और जल्दबाजी में कार्यों को करने से बचें. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और भाइयों व मित्रों की मदद से घरेलू कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. किसी तरह के धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं या खर्च हो सकता है.

धनु साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

फरवरी का का यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए कुछ पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इसलिए धनु राशि वाले लव लाइफ को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है, पूर्ण सोच-विचार के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे क्योंकि यह आपकी लाइफ का मामला है, जिसमें परिवार, मित्र, करियर समेत सभी जुड़े हैं. इस सप्ताह किसी से कर्ज लेने से बचें अन्यथा चुकाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह नौकरी पेशा जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपना कुछ नया करने के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं.

मकर साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Makar Weekly Rashifal)

फरवरी के इस सप्ताह मकर राशि वाले अपने मकान में साज-सज्जा के सामानों पर खर्चा कर सकते है. फरवरी का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए सामान्य बना रहेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों में सफलता की प्राप्ति हो सकती है. माता से लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और किसी रिश्तेदारी में साथ जाना पड़ सकता है. यह सप्ताह स्वास्थ्य गड़बड़ बना रह सकता है इसलिए विशेष ध्यान रखें. वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव बने रह सकते हैं. व्यर्थ के खर्चे परेशान कर सकते हैं क्रोध पर संयम रखें. किसी दोस्त को गुप्त बाते बताने से बचें अन्यथा मानहानि हो सकती है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

फरवरी इस सप्ताह कुंभ राशि वालों के मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. साथ ही कई ग्रहों की युति भी बन रही है. इस सप्ताह नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में अतिरिक्त कार्य भार बढ़ सकता है, जिसके चलते स्वास्थ्य में तकलीफ बढ़ सकती है. लोगों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें आपके लिए अच्छा रहेगा. धन को लेकर कुछ समस्या बनी रह सकती हैं, जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह यात्राएं हो सकती है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है.

मीन साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 (Meen Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए जो लेखन, सेल्स और मार्केटिंग के कार्य से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा साबित हो सकता है. इन सेक्टर से इनको अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है और करियर में आगे बढ़ने के कई मौके भी मिलेंगे. सप्ताह के मध्य से छात्रों को अपनी मेहनत अनुसार फलो की प्राप्ति हो सकती है इसलिए मेहनत करते रहें. किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है, जिससे दिमाग भी कुछ रिलैक्स भी रहेगा. नौकरी वर्ग को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से कामकाज करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP