मुंबई: प्रिया बक्शी को बांद्रा में ऑटो में क्षेत्रीय भेदभाव का सामना

Share to your loved once


Last Updated:

प्रिया बक्शी ने मुंबई के बांद्रा में देर रात ऑटो की सवारी की. इस दौरान उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा. प्रिया ने वीडियो शेयर कर बताया कि ऑटो ड्राइवर उन्हें अनजान रास्ते से लेकर जाने लगा. जब वह उन्हें टोकने लगीं, तो बीच में ही उतार दिया. प्रिया ने ‘जेएनयूः जौहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है. उन्होंने वीडियो के आखिरी में बताया कि घटना एक पेड कोलैबोरेशन का हिस्सा थी.

ख़बरें फटाफट

प्रिया ने ऑटो में बनाया वीडियो, लगाया ड्राइवर पर अनजान रास्ते ले जाने का आरोपZoom

ऑटो में फंसी एक्ट्रेस. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्रैब)

मुंबई. एक्ट्रेस प्रिया बक्शी को मुंबई में देर रात की एक ऑटो राइड से परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया पर बांद्रा में अपने साथ हुई एक परेशान करने वाली घटना का जिक्र किया. प्रिया ने विनय शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जेएनयू: जौहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ऑटो ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहती नजर आ रही हैं. उनके मुताबिक, ड्राइवर ने रात में बांद्रा से घर लौटते समय एक ऐसा रास्ता चुना जिसे वह पहचान नहीं पाईं और उनकी बार-बार गाड़ी रोकने की अपील को नजरअंदाज कर दिया.

वीडियो में प्रिया बक्शी साफ तौर पर घबराई हुई दिखती हैं और रास्ते को लेकर सवाल करती हैं. उन्होंने दावा किया कि गूगल मैप्स पर भी वह रास्ता नहीं दिख रहा था, जिस पर ड्राइवर उन्हें ले जा रहा था. ड्राइवर वीडियो में कहता सुनाई देता है, “मैप में रूट नहीं बता रहा है, यही सही रास्ता है.” जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती गई, बक्शी बार-बार ड्राइवर से ऑटो रोकने के लिए कहती रहीं.

प्रिया बक्शी कहती हैं, “ऑटो रोको भैया, मैं पुलिस को फोन कर दूंगी. आप ऑटो रोको. भैया, आप कहां से लेके जा रहे हो? प्लीज ऑटो रोको. मुझे आपके साथ नहीं जाना है…” प्रिया ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अनजान रास्ते के बारे में पूछा तो ड्राइवर चिढ़ गया और जोर देकर कहा कि वह सही रास्ते पर ही जा रहा है. आखिरकार, प्रिया के मुताबिक, ऑटो अचानक रोक दिया गया.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP