जमशेदपुर में यहां मात्र 30 में मिलता है भरपेट खाना, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बड़े होटल जाना

Share to your loved once


Last Updated:

जमशेदपुर का कल्लू होटल करीब 50 वर्षों से यात्रियों को सस्ता और शुद्ध भोजन परोस रहा है. महंगाई के इस दौर में जहां सामान्य होटल में एक थाली 80-100 रुपये से कम नहीं मिलती, वहीं यहां सिर्फ 30 रुपये में भरपेट भोजन मिल जाता है. इस थाली में दाल, भात, सब्जी, पापड़ और भुजिया परोसा जाता है.

जमशेदपुर का टाटानगर रेलवे स्टेशन हमेशा यात्रियों से गुलजार रहता है. कोई बच्चों की परीक्षा दिलाने आता है, तो कोई कारोबार और नौकरी के सिलसिले में शहर पहुंचता है. रोजाना दूर-दूर से आने वाले यात्रियों की सबसे बड़ी चिंता होती है कम कीमत में अच्छा और साफ खाना कहां मिलेगा? ऐसे ही यात्रियों के लिए स्टेशन के ठीक बाहर सड़क पार करते ही एक पुराना ठिकाना नजर आता है, जिसे लोग प्यार से कल्लू होटल के नाम से जानते हैं.

यह होटल करीब 50 वर्षों से यात्रियों को सस्ता और शुद्ध भोजन परोस रहा है. होटल के संचालक चंदन बताते हैं कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियां इसी काम से जुड़ी हुई हैं. पहले उनके दादा ने छोटी सी दुकान से शुरुआत की थी. आज भी उसी परंपरा के साथ ग्राहकों को घर जैसा खाना परोसा जा रहा है.

30 रुपये में तीन पीस लच्छा पराठा
सबसे खास बात यहां की कीमत है. महंगाई के इस दौर में जहां सामान्य होटल में एक थाली 80-100 रुपये से कम नहीं मिलती, वहीं यहां सिर्फ 30 रुपये में भरपेट भोजन मिल जाता है. इस थाली में दाल, भात, सब्जी, पापड़ और भुजिया परोसा जाता है. स्वाद बिल्कुल घर जैसा और खाना ताजा यही वजह है कि सुबह से रात तक भीड़ लगी रहती है.अगर आप नाश्ते के शौकीन हैं तो यहां का लच्छा पराठा खास पहचान बना चुका है. मात्र 30 रुपये में तीन पीस लच्छा पराठा के साथ आलू की सब्जी और अचार-मसाला वाली सब्जी दी जाती है. इसके अलावा नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए भी बढ़िया विकल्प मौजूद है. 25 रुपये में मछली, 30 रुपये में चिकन और 20 रुपये प्रति पीस अंडा भी मिल जाता है.

दुकान सुबह 4 बजे ही खुल जाती
होटल की एक और खासियत इसका समय है. दुकान सुबह 4 बजे ही खुल जाती है, जिससे सुबह-सुबह ट्रेन पकड़ने वाले यात्री भी आराम से नाश्ता कर सकें. वहीं रात 12 बजे तक होटल खुला रहता है, इसलिए देर रात पहुंचने वाले यात्रियों को भी भूखे नहीं रहना पड़ता. यहां खाना ग्राहकों के सामने ही तैयार कर परोसा जाता है, जिससे लोगों को ताजगी और सफाई का भरोसा मिलता है.खाना खाने आए राहुल बताते हैं, जब भी टाटा आता हूं, यहां जरूर आता हूं. लच्छा पराठा और अंडा करी मुझे बहुत पसंद है, स्वाद भी अच्छा और दाम भी कम.”कुल मिलाकर आपको बतादे अगर आप पहली बार टाटानगर स्टेशन पहुंच रहे हैं या अक्सर यहां आना-जाना लगा रहता है और कम कीमत में स्वादिष्ट भोजन की तलाश है, तो स्टेशन के बाहर स्थित यह पुराना कल्लू होटल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. जहां जेब भी खुश और पेट भी खुश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP