Noida Metro Aqua Line Extension| Noida Metro News|Noida News | नोएडा मेट्रो न्यूज

Share to your loved once


Last Updated:

Noida Metro Extension News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. जी हां… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो के सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक 11.56 किमी लंबे विस्तार कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. अब एक्सप्रेसवे के जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी, एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों और सेक्टर-132, 142 के ऑफिस जाने वालों को सीधा बॉटनिकल गार्डन (ब्लू और मैजेंटा लाइन) का इंटरचेंज मिलेगा. 11.56 किमी के इस रूट पर 8 नए स्टेशन बनेंगे, जिससे दिल्ली-नोएडा का सफर सस्ता, सुंदर और प्रदूषण मुक्त होगा. इससे ना केवल दिल्ली-नोएडा के बीच यातायात सुगम होगा, ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और लाखों यात्रियों का समय बचेगा. यह प्रोजेक्ट शहर की ‘ईज ऑफ लिविंग’ और आर्थिक विकास को नई गति देगा.

इतना ही नहीं, दिल्ली से नोएडा का सफर और भी आसान हो जाएगा. जी हां… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक के विस्तार कॉरिडोर (Extension Corridor) को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है. नोएडा रेल परिजनों को मंजूरी देने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘नोएडा के लोगों के लिए ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ को बढ़ावा! कैबिनेट ने नोएडा सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन (नोएडा) तक एक्सटेंशन कॉरिडोर को मंज़ूरी दे दी है. इस फैसले से नोएडा के विकास के सफर में रफ़्तार आएगी. साथ ही, भीड़-भाड़ भी काफ़ी कम हो जाएगी.’

इस नए मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 11.56 किलोमीटर होगी. सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यह पूरा हिस्सा ‘एलिवेटेड’ बनाया जाएगा. इस रूट पर कुल 8 नए स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो शहर के उन महत्वपूर्ण इलाकों को कवर करेंगे जहां अभी तक मेट्रो नहीं पहुंची है. फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 2,254 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिससे नोएडा का कुल मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 61.62 किलोमीटर हो जाएगा.

इस विस्तार की सबसे बड़ी खासियत बॉटनिकल गार्डन स्टेशन से इसका जुड़ाव है. बॉटनिकल गार्डन पहले से ही दिल्ली मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ और ‘मैजेंटा लाइन’ का एक बहुत बड़ा इंटरचेंज हब है. अब नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के यहां सीधे जुड़ने से नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे सेक्टरों के लोग बिना किसी झंझट के सीधे साउथ दिल्ली, एयरपोर्ट या वेस्ट दिल्ली पहुंच सकेंगे. यात्रियों को अब बार-बार ऑटो या बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियां और कमर्शियल हब अभी तक सीधे मेट्रो कनेक्टिविटी से दूर थे. इस नए कॉरिडोर के शुरू होने से इन कंपनियों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी. सुगम परिवहन मिलने से नए व्यापारिक क्षेत्रों का विकास होगा और स्टेशनों के आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट क्षेत्र में भारी निवेश आने की उम्मीद है, जिससे संपत्तियों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं.

एक्सप्रेसवे के आसपास कई बड़े शिक्षण संस्थान, यूनिवर्सिटीज और मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल स्थित हैं. मेट्रो का यह विस्तार छात्रों के लिए कॉलेज पहुंचना सुरक्षित और आसान बना देगा. साथ ही, मरीजों और उनके परिजनों को भी बिना ट्रैफिक में फंसे समय पर अस्पताल पहुंचने में बड़ी मदद मिलेगी. सार्वजनिक परिवहन की कमी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह मेट्रो लाइन एक वरदान की तरह साबित होगी.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे पीक आवर्स में अक्सर लंबे जाम लग जाते हैं. मेट्रो के विस्तार से लोग अपने निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करेंगे, जिससे सड़क पर भीड़ कम होगी. इससे न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. लोग अब जाम की चिंता किए बिना अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सकेंगे.

मेट्रो को परिवहन का सबसे तेज और पर्यावरण के अनुकूल माध्यम माना जाता है. जब सड़क पर निजी गाड़ियां कम चलेंगी, तो कार्बन उत्सर्जन और वायु प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी. यह प्रोजेक्ट नोएडा को एक ‘ग्रीन सिटी’ बनाए रखने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में सरकार का एक बहुत बड़ा और सकारात्मक कदम है. यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार करने में मदद करेगा.

यह मेट्रो लाइन सिर्फ परिवहन का एक साधन नहीं है, बल्कि यह शहर की नई ‘लाइफलाइन’ बनने जा रही है. यह समाज के हर वर्ग, चाहे वो रोजगार की तलाश में निकलने वाले युवा हों या छोटे व्यापारी, सबको समान पहुंच और सुविधा प्रदान करेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह विस्तार आने वाले समय में नोएडा को शहरी गतिशीलता के मामले में दुनिया के बेहतरीन और आधुनिक शहरों की कतार में खड़ा कर देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP