India vs Pakistan Women Asia Cup Rising Stars live streaming: जियो हॉटस्टार नहीं दिखेगा मैच, फिर कैसे उठाएं लाइव इसका मजा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

आज भारत- पाक महिला टीम के बीच भी होगा टी20 मुकाबला, कहां देखें मैच

Last Updated:

India vs Pakistan Women Asia Cup Rising Stars live streaming: भारत ए और पाकिस्तान ए एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज दोपहर सामने सामने होंगी. बैंकॉक के टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में महिला टीम का मुकाबला होना है. यह टूर्नामेंट एशिया के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहां युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका पाते हैं.

आज भारत- पाक महिला टीम के बीच भी होगा टी20 मुकाबला, कहां देखें मैचZoom

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मुकाबला आज

नई दिल्ली. क्रिकेट फैंस के लिए रविवार 15 फरवरी का दिन सुपर संडे होने वाला है. आज भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे. एक तरफ पुरुष टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेगी तो वहीं भारत ए और पाकिस्तान ए एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में सामने सामने होंगी. बैंकॉक के टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में महिला टीम का मुकाबला होना है. यह टूर्नामेंट एशिया के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहां युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका पाते हैं.

राधा यादव की कप्तानी में भारत ए इस मुकाबले में गत विजेता और टूर्नामेंट की पसंदीदा टीम के रूप में उतर रही है, क्योंकि पिछली बार उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस बार उनकी शुरुआत निराशाजनक रही. भारत ए को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. यूएई ने 130 रन का लक्ष्य चार गेंद रहते हासिल कर लिया. अनुष्का शर्मा ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, लेकिन उनकी कोशिश टीम के लिए काफी नहीं रही. भारत ए की बल्लेबाजी में गहराई की कमी और दबाव में मैच को संभालने की कमजोरी सामने आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP