Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! शिव कृपा से मिलेगा बड़ा लाभ, बाकी रहें सतर्क

Share to your loved once


Last Updated:

Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि रविवार को विशेष ज्योतिषीय संयोग में मनाई जाएगी. करौली के ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा के अनुसार यह पर्व चार राशियों मेष, कर्क, कन्या और मकर के लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा. इन राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता, पारिवारिक सुख और मानसिक स्थिरता मिलेगी. लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. धनु और तुला राशि को सामान्य परिणाम मिलेंगे. जिनकी कुंडली में शनि, राहु, केतु या मंगल की कठिन दशा है, उन्हें संयम और सतर्कता बरतनी चाहिए. शिव पूजन, मंत्र जाप और दान से सकारात्मक फल प्राप्त होंगे.

ख़बरें फटाफट

करौली. भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा और पावन पर्व महाशिवरात्रि इस बार रविवार को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस बार की महाशिवरात्रि विशेष मानी जा रही है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फल देने वाली है, जबकि कुछ लोगों को इस दिन विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. करौली के ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा के अनुसार, इस वर्ष की महाशिवरात्रि विशेष रूप से चार राशियों के लिए फलदायी सिद्ध होगी. इनमें कन्या, मेष, कर्क और मकर राशि के जातक शामिल हैं.

इन राशियों के जीवन में इस पावन दिन से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी और मानसिक स्थिरता के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.विशेष रूप से मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का अनुभव होगा, वहीं कर्क राशि के लोगों को पारिवारिक सुख में वृद्धि के संकेत हैं. मेष और कन्या राशि वालों के लिए भी यह समय प्रगति और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा.

धनु और तुला राशि के जातकों को मिलेंगे संतुलित परिणाम

हालांकि धनु और तुला राशि के जातकों के लिए यह महाशिवरात्रि सामान्य और संतुलित परिणाम लेकर आएगी. न तो अत्यधिक लाभ के योग बन रहे हैं और न ही किसी बड़ी हानि के संकेत हैं. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यह राशिफल सामान्य ग्रह स्थितियों पर आधारित है. किसी भी व्यक्ति का वास्तविक फल उसकी जन्म कुंडली और वर्तमान दशा-अंतर्दशा पर निर्भर करता है.

विशेष सावधानी बरतें ये जातक

जिन लोगों की कुंडली में शनि, राहु, केतु या मंगल की कठिन दशा चल रही है, उन्हें इस दिन विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. क्रोध, वाद-विवाद और अनावश्यक बहस से दूर रहें. वाणी पर संयम रखें और किसी भी प्रकार के क्लेश से बचें. उपवास अवश्य करें, लेकिन अति से बचना भी आवश्यक है ताकि स्वास्थ्य प्रभावित न हो.

महाशिवरात्रि पर करें ये अचूक उपाय

महाशिवरात्रि के दिन प्रातः स्नान कर भगवान शिव का ध्यान करें और शिवलिंग पर जल तथा दूध अर्पित करें. बेलपत्र अर्पण करते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है. संभव हो तो 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप अवश्य करें. रात्रि में दीप प्रज्वलित कर कुछ समय भगवान शिव के समक्ष मौन साधना करें. अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य करना भी इस दिन विशेष फलदायी माना गया है. महाशिवरात्रि पावन पर्व आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक संकल्प का संदेश देता है. श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई उपासना निश्चित ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आती है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP