‘लॉन्ग लिव लव’, ममता बनर्जी ने वैलेंटाइन डे पहली बार किया ऐसा पोस्ट, सियासी गलियारों में मची खलबली
Last Updated:
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पहली बार एक्स पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट के ज़रिए वैलेंटाइन्स डे की बधाई दी. बंगाली कविता ‘लॉन्ग लिव लव’ से शुरुआत करते हुए, उन्होंने प्यार को जाति और धर्म से ऊपर एक ऐसी ताकत बताया जो उनकी पब्लिक सर्विस को गाइड करती है. पॉलिटिकल एनालिस्ट इस अनोखे कदम को आने वाले असेंबली इलेक्शन से पहले युवा वोटर्स तक पहुंचने की एक स्ट्रेटेजिक कोशिश के तौर पर देख रहे हैं.

वैलेंटाइन डे पर ममता बनर्जी के पोस्ट ने खलबली मचा दी है.
Mamata Banerjee Post: प्यार के त्योहार ‘वैलेंटाइन डे’ (Valentine’s Day) पर जहां आम युवा और प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब देकर इजहार-ए-मोहब्बत कर रहे थे, वहीं पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी इस बार प्यार के रंग घुल गए हैं. ‘दीदी’ यानी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शनिवार को कुछ ऐसा किया, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. हमेशा अपने फायरब्रांड अंदाज और सियासी दांव-पेच के लिए मशहूर ममता बनर्जी ने पहली बार वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक रूप से बधाई संदेश दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर उनके इस पोस्ट ने सबको चौंका दिया है.
लॉन्ग लिव लव
विधानसभा चुनावों की आहट के बीच ममता बनर्जी का यह अंदाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है. उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत एक बंगाली कविता से की, जिसके बोल थे, ‘लॉन्ग लिव लव (Long Live Love)’ प्यार सहन करता है, फलता-फूलता है और लंबे समय तक बना रहता है. उन्होंने लिखा कि वैलेंटाइन डे प्यार के सभी रूपों का उत्सव है, जो जाति, पंथ, वर्ग और धर्म से परे है.
अपने इस भावुक पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ‘यही प्यार की भावना है जिसने मेरी जनसेवा की यात्रा को मार्गदर्शन दिया है. लोगों के लिए एक ऐसा प्यार जो तूफानों का सामना करने के लिए काफी मजबूत है, सुनने के लिए काफी धैर्यवान है और न्याय व सम्मान के लिए लड़ने के लिए काफी साहसी है.’
दीदी, हमारे स्टॉल पर भी आएं
ममता के इस ‘लव लेटर’ पर विपक्ष ने भी चुटकी लेने में देर नहीं की. सीपीएम (CPI(M)) नेता सुजन चक्रवर्ती ने तंज कसते हुए कहा कि एसएफआई (SFI) ने मुख्यमंत्री के घर के पास ही रासबिहारी में ‘मेनिफेस्टो ऑफ लव’ थीम के तहत प्रगतिशील साहित्य का एक स्टॉल लगाया है. उन्होंने सुझाव दिया कि अगर दीदी को प्यार में इतनी ही दिलचस्पी है, तो उन्हें वहां जरूर जाना चाहिए.
युवा वोटर्स तक पहुंचने की कोशिश
राजनीतिक विश्लेषक इसे ममता बनर्जी का एक स्मार्ट ‘यूथ कनेक्ट’ (Youth Connect) मान रहे हैं. माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी इस तरह के संदेशों के जरिए युवा वोटर्स के दिल में जगह बनाना चाहती हैं. बहरहाल, दीदी का यह वैलेंटाइन अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें