दलीप ताहिल का अनोखा ‘माफीनामा’, वैलेंटाइन डे पर फिल्मी कपल से मांगी माफी- ‘यह रिश्ता मंजूर नहीं’

Share to your loved once


Last Updated:

वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार ‘माफीनामा’ शेयर कर सबका दिल जीत लिया. दशकों तक फिल्मों में ‘प्यार के दुश्मन’ और सख्त पिता की भूमिका निभाने वाले दलीप ने उन सभी फिल्मी जोड़ों से माफी मांगी, जिनकी शादियां उन्होंने पर्दे पर रोकी या जिन्हें धमकाया. उन्होंने ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘इश्क’ जैसे किरदारों को याद करते हुए चुटकी ली कि अब कोई साजिश नहीं होगी. अभिनेता के इस मजाकिया अंदाज और हाजिरजवाबी की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है.

ख़बरें फटाफट

दलीप ताहिल का अनोखा 'माफीनामा', वैलेंटाइन डे पर फिल्मी कपल से मांगी माफीZoom

एक्टर ने 90s की हिट फिल्मों में काम किया है. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां पूरी दुनिया प्यार के रंग में डूबी है, वहीं बॉलीवुड के पुराने और मशहूर विलेन दलीप ताहिल ने एक बहुत ही मजेदार काम किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन सभी प्रेमियों से ‘सार्वजनिक माफी’ मांगी है, जिनके प्यार के दुश्मन वो अपनी फिल्मों में बने थे. दलीप ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वो दशकों से रोमांस के दुश्मन बने रहे, लेकिन अब उन्हें अहसास हो गया है कि मोहब्बत वाकई बहुत प्यारी चीज है. उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी इस हाजिरजवाबी के कायल हो गए हैं.

दलीप ताहिल ने अपने ‘माफीनामे’ में उन सभी पुरानी फिल्मों का जिक्र किया जिनमें वे विलेन बनकर शादियां रोकते थे. उन्होंने लिखा, ‘मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं कि जब भी फिल्मों में रोमांस पनपता, मैं अपना ब्लेजर पहनकर आ जाता और कहता— यह रिश्ता मुझे मंजूर नहीं है.’ उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने न जाने कितनी शादियां रोकीं, लड़के वालों का बैंक बैलेंस चेक किया और ‘खानदान की इज्जत’ के नाम पर ऐसी पहरेदारी की जैसे वो कोई परमाणु कोड हो. उन्होंने उन सभी फिल्मी जोड़ों से माफी मांगी जिन्हें उन्होंने धमकाया, ब्लैकमेल किया या इमोशनली टॉर्चर किया. उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि आज के दिन कोई साजिश नहीं होगी, इसलिए सब मजे करें.

90s में किया खूब काम
अगर एक्टर के फिल्मी सफर पर नजर डालें, तो 90 के दशक में दलीप ताहिल ने ‘कयामत से कयामत तक’ जैसी फिल्मों में ऐसे सख्त पिता और विलेन के रोल निभाए थे, जिन्हें देखकर लोग वाकई डर जाते थे. फिल्म ‘इश्क’ में भी वे जूही चावला के पिता बने थे और आमिर-जूही की शादी के खिलाफ बड़ी-बड़ी साजिशें रचते थे. उस दौर में उन्हें ‘ओजी विलेन’ माना जाता था, जिनके सामने आते ही हीरो-हीरोइन का रोमांस खतरे में पड़ जाता था. हालांकि, असल जिंदगी में दलीप बेहद मजाकिया इंसान हैं और उनका यह वैलेंटाइन डे पोस्ट इस बात का सबूत है कि वे अपनी पुरानी इमेज पर खुद भी हंसना जानते हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP