Aaj Ka Singh Rashifal 15 February 2026: महाशिवरात्रि पर सिंह राशि वालों का दिन बना देगा लक्ष्मीपति योग, धन बरसेगा! ये भी फायदे
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 15 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज सिंह राशि वालों की मकर लग्न की कुंडली बन रही है. कुंडली में चंद्रमा और मंगल एक साथ स्थित होकर लक्ष्मीपति योग बना रहे हैं. यह योग सिंह राशि के लिए विशेष धन लाभ का संकेत दे रहा है. जानें दिन पर इसका प्रभाव…
Aaj Ka Singh Rashifal 15 February 2026, आज का सिंह राशिफल: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज मकर लग्न की कुंडली बन रही है. कुंडली में चंद्रमा और मंगल एक साथ स्थित होकर लक्ष्मीपति योग बना रहे हैं. यह योग सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष धन लाभ का संकेत दे रहा है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है और व्यापार-व्यवसाय में भी तेजी देखने को मिल सकती है.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है. कुंडली में दूसरे भाव में शनि और पांचवें भाव में गुरु की स्थिति बनी हुई है. शनि की स्थिति से कार्य में एकाग्रता बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोग अपने काम को पूरी लगन से करेंगे, जिससे उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है. पांचवें भाव में गुरु की स्थिति पढ़ाई में मन लगाने और अच्छे परिणाम देने का संकेत दे रही है. उच्च शिक्षा के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं और नौकरी के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ सावधानी बरतना जरूरी है. आज पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पुरानी बीमारियों में ज्यादा राहत मिलने के संकेत नहीं हैं. हालांकि, किसी नई या गंभीर बीमारी की संभावना नहीं है. बेहतर रहेगा कि आज हल्का भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है. लक्ष्मीपति योग के प्रभाव से व्यापार में वृद्धि और लाभ के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. इसके अलावा सफेद वस्तुओं जैसे चांदी, कॉटन, अनाज या लहसुन में निवेश भविष्य में लाभकारी हो सकता है. रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा भी आज वापस मिलने की संभावना है.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन की बात करें तो दिन मिला-जुला असर दे सकता है. प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि गलतफहमी या धोखे की स्थिति बन सकती है. वहीं दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति संभाली जा सकती है. हालांकि परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. कहीं घूमने या मंदिर दर्शन के योग बन रहे हैं.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन भी खास महत्व रखता है. सिंह राशि के जातकों के लिए 9 अंक सबसे ज्यादा शुभ रहेगा. इसके अलावा 3, 4 और 6 अंक भी भाग्य का साथ देंगे. किसी महत्वपूर्ण काम, वाहन नंबर, लॉटरी या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज परिवार को समय देना बेहद जरूरी है. इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की आराधना करना विशेष फलदायी रहेगा. मंदिर में सफेद वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी माना गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.