IND vs PAK How is atmosphere in Team India dressing room before match: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार है.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कैसा है टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल?

Last Updated:

India vs Pakistan Match T20 World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका के कोलंबो में होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस महामुकाबले से पहले कैसा है टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कैसा है टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल?Zoom

भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होगा मुकाबला

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच को लेकर अभी से माहौल बनने लगा है. ऐसे में मैच से पहले दोनों टीमें अपनी-अपनी रणनीति को तैयार में जुट गई है. वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम का माहौल भी आक्रामक के बजाय ज्यादा शांत है.

टीम ने इस मामले में अंतिम फैसला उच्च अधिकारियों पर छोड़ दिया है. टीम उनके निर्देशों का पालन करेगी. भारतीय टीम के अंदर हालांकि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भावनाओं को लेकर सतर्कता भी है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद भावनाएं अब भी काफी संवेदनशील बनी हुई हैं और प्रतिक्रियाएं तीखी हो सकती हैं.

बांग्लादेश क्रिकेट के अधिकारी भी देखेंगे मैच

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा था कि वह कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए मौजूद रहेंगे, जहां उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई के साथ पिछले कुछ हफ्तों में बने तनाव को कम करने का मौका मिलेगा. भारत की ओर से बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की उपस्थिति की संभावना है.

बांग्लादेश के अखबार ‘प्रथम आलो’ से बातचीत में इस्लाम ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए निमंत्रण आईसीसी की ओर से आया है. उन्होंने कहा, ‘आईसीसी ने यह फैसला लिया है. आईसीसी के प्रमुख हितधारक ये पांच एशियाई देश हैं और 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए वे चाहते हैं कि इन पांचों देशों के प्रतिनिधि मैदान पर एक साथ मौजूद रहें, मैच देखें और आपस में बातचीत करें.’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने पाकिस्तान को ललकारा

वहीं इस मैच के लिए दोनों टीमों के कप्तानों ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्या ने कहा कि वह पाकिस्तान की हर चुनौती के लिए तैयार हैं. इसके अलावा उन्होंने अभिषेक शर्मा के खेलने पर अपडेट दिया है. अभिषेक शर्मा ने कोलंबो में जमकर नेट प्रैक्टिस भी की, जिसमें वह अच्छे लय में नजर आ रहे थे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP