weekly lucky tarot reading horoscope 16 to 22 February 2026 | Weekly Lucky Tarot Horoscope | साप्ताहिक लकी टैरो राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 | बुध-शुक्र के प्रभाव से इस सप्ताह सिंह समेत 5 राशियों का होगा भाग्योदय, नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए अच्छी खबर
Weekly Lucky Tarot Horoscope, 16 to 22 February 2026: फरवरी का यह सप्ताह 16 से 22 फरवरी 5 टैरो राशिफल वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह शनि की मूलत्रिकोण राशि कुंभ में ग्रहों की चौकड़ी लगने वाली है. कुंभ राशि में बुध, सूर्य, शुक्र ग्रह के साथ मायावी ग्रह राहु विराजमान हैं, जिससे लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए फायदेमं रहने वाला है. इन 5 टैरो राशिफल वालों को फरवरी के इस सप्ताह में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं फरवरी के इस सप्ताह 16 से 22 फरवरी किन किन टैरो राशिफल वालों का भाग्योदय होने वाला है…
मेष (दी चैरियट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी का यह सप्ताह मेष राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और कई चिंताओं से आपको मुक्ति भी मिलेगी. परिवार में अगर किसी सदस्य की सेहत खराब है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा, जिससे सभी घरवाले काफी राहत महसूस करेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अपने कार्य से सभी को प्रभावित करेंगे और टारगेट भी पूरे होंगे. वहीं अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह सप्ताह अच्छा रहेगा.
मिथुन (डैथ) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को परिवार के सदस्य या मेल से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. बिजनेस में काफी समय से स्थिति खराब चल रही है तो इस सप्ताह आप नए नए आइडियाज के साथ काम करेंगे, जिससे स्थिति में सुधार आएगा और लाभ भी होगा. अगर संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो इस सप्ताह मामला सुलझता हुआ नजर आ रहा है. ग्रहों के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि वालों को किसी यात्रा के माध्यम से अच्छा लाभ हो सकता है और परिवार के साथ भी घूमने का मौका मिलेगा.
सिंह (जजमेन्ट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह सिंह राशि वालों की चिंताएं कम होती दिखाई दे रही हैं और धन लाभ प्राप्ति के मार्ग भी बनेंगे. बिजनेस में स्थिति आपके मनमुताबित नहीं चल रही है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, ग्रहों के शुभ प्रभाव से स्थिति में बदलाव आएगा और आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी. अगर आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इस दिशा में आपको सफलता मिल सकती है. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपके अंदर अच्छी समझ भी बढ़ेगी, जिससे आपके अंदर चीजों को लेकर नजरिया भी बदलेगा.
तुला (फाइव ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी कमाई के साधन बढ़ेंगे, जिससे अच्छा बैंक बैलेंस बढ़ेगा. परिवार में अगर कोई टेंशन चल रही है तो वह इस सप्ताह खत्म होती दिखाई देगी और आपकी खुशियों में अच्छी वृद्धि भी होगी. आपके बिजनेस का विस्तार होगा और कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ जान-पहचान भी बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं.
कुंभ (टेन ऑफ़ वैंड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह कुंभ राशि वालों के अधूरे कार्य पूरे होंगे और किसी पुराने विवाद का समाधान भी मिलेगा. इस सप्ताह धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. बच्चों की शिक्षा को लेकर अगर चिंतित है तो इस सप्ताह आपको मेहनत करनी पड़ेगी, तभी बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सक्षम होंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई सुधार देखने को मिलेंगे और काम को लेकर आपकी भागदौड़ भी कम होती दिखाई देगी.