प्रतीक पाटिल की शादी को 1 साल पूरे, पहली एनिवर्सरी पर शेयर किया वीडियो, घूंघट में प्रिया की दिखी अनदेखी झलक
Last Updated:
प्रतीक बब्बर और प्रिया बैनर्जी ने 14 फरवरी 2025 को शादी की थी. आज उनकी शादी को एक साल पूरा हो गया है. शादी की पहली एनिवर्सरी पर प्रिया और प्रतीक ने ज्वाइंट पोस्ट में वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शादी की अनदेखी झलक दिख रही है. कुछ अनदेखे रोमांटिक पल देखने को मिल रहे हैं.

प्रतीक पाटिल और प्रिया बनर्जी की शादी को एक साल पूरा हो गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat)
मुंबई. प्रतीक स्मिता पाटिल और उनकी पत्नी प्रिया ने 14 फरवरी 2025 को शादी. आज उनकी शादी की पहली सालगिरह है. इस मौक पर प्रतीक और प्रिया ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मेरे फोरेवर वेलेंटाइन. हैशटैग घर, प्रिया का प्रतीक.” अपनी इस पोस्ट में इन्फिनिटी वाला इमोजी भी शामिल किया है. इस पोस्ट में उन्होंने शादी की अनदेखी झलक दिखाई है. वीडियो की शुरुआत में प्रतीको को शादी की शेरवानी और पगड़ी में देखा जा सकता है. वह अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल की तस्वीर की तरफ देखकर कहते हैं, “घर. मुझे अपना घर मिल गया है.”
वहीं, प्रिया बनर्जी कहती हैं, “घर कई जिंदगियों के लिए… मैं इसमें विलीव करती हूं. मैं लड़के कई तरह से जानती हूं.” वीडियो में प्रिया की घूंघट के साथ एंट्री होती है. शादी मौजूद लोग खुश होते दिख रहे हैं. फिर प्रतीक और प्रिया की अनदेखी रोमांटिक वीडियो क्लिप देखने को मिलती है. दोनों एक-दूसरे को गले मिलते हैं. गार्डन में अपने डॉगीज के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram