टी20 वर्ल्ड कप से ओमान आउट, आयरलैंड की जीत से रोमांचक हुआ सुपर-8 का समीकरण, ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप से ओमान आउट, आयरलैंड की जीत ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़ाई टेंशन

Last Updated:

Group B Super-8 Equation after Ireland vs Oman Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. ग्रुप-बी का यह मुकाबला आयरलैंड ने 96 रन के बड़े अंतर से जीता और सुपर-8 की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने सीजन का सबसे बड़ा 235 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में ओमान की पारी 139 रन पर ही सिमट गई.

टी20 वर्ल्ड कप से ओमान आउट, आयरलैंड की जीत ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़ाई टेंशनZoom

आयरलैंड ने 96 रन से जीता मैच.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी के अपने तीसरे मैच में आखिरकर आयरलैंड ने जीत का खाता खोलकर सुपर-8 की उम्मीदों को जिंदा रखा है. आयरलैंड ने कोलंबो में हुए टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने 235 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा करने के बाद ओमान टीम को 139 रन पर समेटकर 96 रनों के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की. ओमान की यह तीसरी हार है. इसी के साथ ओमान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. वहीं, आयरलैंड की जीत से इस ग्रुप का सुपर-8 समीकरण रोमांचक हो गया है. आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ा दी है, जिसे बीते दिन जिम्बाब्वे के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा था. आयरलैंड की जीत के हीरो रहे कप्तान लोर्कन टकर, जिन्होंने 94 रन की नाबाद पारी खेली. आयरलैंड की टी20 इंटरनेशनल में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है.

लोर्कन टकर रहे जीत के हीरो
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. उसके 64 रन पर चार विकेट गिर चुके थे. ऐसा लगा कि टीम 150 रन तक भी मुश्किल ही पहुंच पाएगी, लेकिन लोर्कन टकर ने कप्तानी पारी खेलते हुए पहले पांचवें विकेट के लिए गैरेथ डेलानी के साथ 56 गेंदों पर 101 रन की साझेदारी की. इसके बाद जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 50 रन जोड़कर आयरलैंड को टी20 इंटरनेशनल में उसके सबसे बड़े टोटल तक पहुंचा दिया. यह सीजन का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा हाइएस्ट स्कोर भी है.

आयरलैंड ने 96 रन से जीता मैच.

टकर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 94 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए. उनके अलावा गैरेथ डेलानी ने भी अर्धशतक ठोका. उन्होंने 30 गेंदों में 56 रन की तेज पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे. अंतिम ओवरों में जॉर्ज डॉकरेल ने 9 गेंदों में 35 रन की तूफानी पारी खेली. ओमान के लिए शकील अहमद ही एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए.

पहाड़ स्कोर तले दबी ओमान टीम
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 140 रन के अंदर सिमट गई. आमिर कलीम (50) और हम्माद मिर्जा (46) ने आयरलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अच्छी बल्लेबाजी जरूर की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. मैथ्यू हम्फ्रेस और बैरी मैकार्थी ने दो-दो विकेट चटकाए। बल्ले से तूफान मचाने वाले जॉर्ज डॉकरेल ने भी एक विकेट लिया.

आयरलैंड की सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा
आयरलैंड ने इस जीत से सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा जरूर रखी हैं, लेकिन यह आसान नहीं होने वाला. उसे अपने बचे मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जिससे उसके चार अंक के साथ रन रेट भी बेहतर हो जाएगा. इसके अलावा आयरलैंड को उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका, जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया में कोई दो टीमें चार अंक से आगे न बढ़ पाएं. ऐसा हुआ और आयरलैंड का रन रेट बाकी टीमों से बेहतर हुआ तो उसकी सुपर-8 में एंट्री हो जाएगी.

ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में सीधी जगह बनानी है तो उसे अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे, जिससे 6 अंक लेकर टीम अगले राउंड में पहुंच जाएगी. एक भी हार उसकी सुपर-8 की उम्मीदों को झटका दे सकती है. ऑस्ट्रेलिया के अभी दो मैचों में दो अंक हैं. उसका दो मुकाबले श्रीलंका और ओमान से हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP