BNP Thanks PM Modi | Bangladesh News | Tarique Rahman | बांग्लादेश से PM मोदी को आया शुक्रिया वाला संदेश, भारत संग संबंधों पर भी मैसेज
Last Updated:
BNP Thanks PM Modi: बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की शानदार जीत हुई है. इसके बाद भारत के साथ रिश्तों को नई दिशा मिलने के संकेत मिलते दिख रहे हैं. बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद संदेश भेजा है, जिसमें भारत के साथ बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जताई गई है. इससे पहले पीएम मोदी ने बीएनपी के मुखिया तारीक रहमान को फोन कर जीत की बधाई दी थी.

पीएम मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर बधाई दी थी.
दरअसल, बांग्लादेश में गुरुवार को संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हुई. शुक्रवार को नतीजे आ गए. नतीजों में तारिक रमहान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत हुई. इस जीत के बाद भारत के साथ रिश्तों को नई दिशा मिलने के संकेत मिलेने शुरू हो गए हैं. बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद संदेश भेजा है, जिसमें भारत के साथ बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जताई गई है. ये मैसेज तब आया, जब एक दिन पहले यानी शुक्रवार को पीएम मोदी ने खुद तारिक रहमान को फोन कर जीत की बधाई दी थी. बीएनपी का यह शुक्रिया वाला मैसेज इसलिए अहम है, क्योंकि बांग्लादेश की सत्ता में उसकी वापसी हो चुकी है. यूनुस राज में भारत संग बांग्लादेश के रिश्ते बहुत तल्ख रहे हैं.
पीएम मोदी के लिए शुक्रिया वाला संदेश
बीएनपी ने एक्स पर पीएम मोदी के पोस्ट पर जवाबी पोस्ट में लिखा, ‘पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद. नेशनल इलेक्शन में BNP की निर्णायक जीत दिलाने में तारिक रहमान की लीडरशिप को आपने जिस तरह से माना, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं. यह नतीजा बांग्लादेश के लोगों के हमारे लीडरशिप और डेमोक्रेटिक प्रोसेस पर भरोसे और विश्वास को दिखाता है. बांग्लादेश अपने सभी नागरिकों के लिए डेमोक्रेटिक वैल्यू, सबको साथ लेकर चलने और आगे बढ़ने वाले विकास को बनाए रखने के लिए कमिटेड है.’
Thank you very much, Honourable @narendramodi. We greatly appreciate your kind acknowledgment of Mr. Tarique Rahman’s leadership in securing the BNP’s decisive win in the national elections. This outcome reflects the trust and confidence the people of Bangladesh have placed in… https://t.co/hJAOguIvKZ