JEE Main Result 2026 LIVE: NTA to Declare Session 1 Result by Feb 16 at jeemain.nta.nic.in | जेईई मेन रिजल्ट कब जारी होगा? एनटीए का लेटेस्ट अपडेट क्या है?
नई दिल्ली (JEE Main Result 2026 Session 1 LIVE). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट की घोषणा करने वाली है. जेईई मेन परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एनटीए ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि पहले 12 फरवरी को आने वाला रिजल्ट अब 16 फरवरी 2026 तक जारी किया जाएगा. जेईई रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी.
February 14, 202612:22 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन में 100 परसेंटाइल का क्या मतलब है?
जेईई मेन रिजल्ट लाइव 2026: जेईई मेन में 100 परसेंटाइल का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, बल्कि इसका मतलब है कि उस उम्मीदवार ने अपनी शिफ्ट के सभी उम्मीदवारों में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं.
February 14, 202612:21 IST
JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन में 100 परसेंटाइल कैसे हासिल कर सकते हैं?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि आईआईटी (IIT) और एनआईटी (NIT) जैसे संस्थानों में एडमिशन का एंट्री गेट है. 16 फरवरी तक न केवल स्कोरकार्ड जारी होंगे, बल्कि एनटीए राज्य-वार और श्रेणी-वार टॉपर्स की सूची भी पब्लिश करेगा. पिछले सालों के टॉपर्स के अनुभव बताते हैं कि 100 परसेंटाइल तक पहुंचने के लिए केवल रट्टा मारना काफी नहीं है, बल्कि कॉन्सेप्ट्स की गहराई और ‘टाइम मैनेजमेंट’ असली चाबी है. इस साल के परिणामों में ‘नॉर्मलाइजेशन’ (Normalization) की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी क्योंकि परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी. छात्रों के लिए यह समय अपने अगले लक्ष्य- अप्रैल सत्र और जेईई एडवांस- की रणनीति बनाने का भी है.
February 14, 202612:19 IST
JEE Main Result 2026 Date LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कब आएगा?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2026 के पहले सत्र के परिणाम अब अपने अंतिम चरण में हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि 21 से 29 जनवरी के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा के नतीजे 16 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे. इस साल 13 लाख से अधिक छात्र अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और सबकी निगाहें उन ‘परफेक्ट स्कोरर्स’ पर टिकी हैं जो 100 परसेंटाइल का जादुई आंकड़ा छुएंगे. पिछले साल के रुझानों को देखें तो 50 से अधिक छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की थी और इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है.
February 14, 202612:12 IST
JEE Mains Result 2026 LIVE: क्या जेईई मेन रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी मिलेगा?
जेईई मेंस रिजल्ट 2026 लाइव: क्या आप जानते हैं? आप अपना जेईई मेन स्कोरकार्ड DigiLocker ऐप के जरिए भी एक्सेस कर सकते हैं. भारी ट्रैफिक के दौरान एनटीए वेबसाइट क्रैश होने पर यह सबसे सुरक्षित विकल्प साबित होता है.
February 14, 202612:05 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद क्या है प्रक्रिया?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन स्कोरकार्ड आने के बाद अगर आप टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स में आते हैं तो ‘JEE Advanced’ के लिए पात्र होंगे. अगर आप अपने स्कोर से खुश नहीं हैं तो जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन करके सुधार का मौका पा सकते हैं.
February 14, 202610:37 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: क्या जेईई मेन रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी आएगी?
जेईई मेन परिणाम 2026 लाइव: ध्यान दें कि जेईई मेन सेशन 1 के रिजल्ट में केवल पर्सेंटाइल स्कोर बताया जाएगा. ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक की घोषणा अप्रैल (सेशन 2) की परीक्षा के बाद दोनों सत्रों के ‘बेस्ट ऑफ टू’ स्कोर के आधार पर की जाएगी.
February 14, 202609:57 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे लिखे स्टेप्स से उसका स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-
- जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर ‘JEE Main Session 1 Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
- सिक्योरिटी पिन डालें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसे डाउनलोड कर लें.
February 14, 202609:47 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की कब जारी होगी?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट से ठीक आधे घंटे पहले NTA ‘Final Answer Key’ पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगा. अगर किसी प्रश्न को ‘Dropped’ मार्क किया गया है तो उस शिफ्ट के सभी उम्मीदवारों को उसके पूरे अंक (बोनस) दिए जाएंगे.
February 14, 202608:56 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन कटऑफ कितनी जाएगी?
जेईई मेन कटऑफ 2026 लाइव: विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल जेईई मेन पेपर का स्तर मॉडरेट रहा है. जनरल कैटेगरी वालों की जेईई एडवांस के लिए क्वॉलिफाइंग कटऑफ 91 से 93 पर्सेंटाइल के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, आधिकारिक कटऑफ सेशन 2 के रिजल्ट के बाद ही घोषित होगी.
February 14, 202608:49 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: एनटीए स्कोर का गणित क्या है?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: याद रखें कि आपका रिजल्ट अंकों में नहीं बल्कि NTA Score (पर्सेंटाइल) में आता है. इससे पता चलता है कि आपकी शिफ्ट में शामिल होने वाले कुल उम्मीदवारों में से कितने प्रतिशत आपसे नीचे या आपके बराबर स्कोर कर पाए हैं.
February 14, 202608:44 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट में देरी का कारण क्या है?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: सूत्रों के मुताबिक, इस बार रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं. NTA हर आपत्ति का बारीकी से रिव्यू कर रहा है, जिससे कि स्कोरकार्ड 100% त्रुटिहीन हो. यही कारण है कि जेईई मेन रिजल्ट 2026 डेट और टाइम में थोड़ा बदलाव देखा गया है.
February 14, 202607:49 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: क्या जेईई मेन में बोनस मार्क्स मिलेंगे?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 LIVE: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर मिली आपत्तियों के बाद कुछ सवालों को ड्रॉप किया जा सकता है, जिसके बदले उम्मीदवारों को बोनस अंक मिल सकते हैं.
February 14, 202607:46 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन के लिए तैयार रखें क्रेडेंशियल्स
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होते ही एनटीए की वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट क्रैश हो सकती है. इसलिए एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स तैयार रखें. वेबसाइट स्लो या क्रैश होने पर घबराने की जरूरत नहीं है. आप थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश कर सकते हैं.
February 14, 202607:44 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कहां चेक करें?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक किया जा सकेगा. उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 1 स्कोरकार्ड इसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.
February 14, 202607:42 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कब जारी होगा?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव. एनटीए के कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक जारी होना था. लेकिन 11 फरवरी 2026 को देर शाम एनटीए ने रिजल्ट डेट आगे बढ़ाने की जानकारी दी. अब जेईई मेन रिजल्ट 16 फरवरी 2026 तक कभी भी घोषित किया जा सकता है. इस पर लेटेस्ट अपडेट्स यहीं चेक कर सकते हैं.