गन्ना किसान ने बजट को बताया लॉलीपॉप, गन्ने का दाम 30 रुपये बढ़ने से नाराजगी

Share to your loved once


Last Updated:

Saharanpur news: किसानों का कहना है कि एक बार फिर से सरकार ने उनको बजट के माध्यम से लॉलीपॉप देने का काम किया है, जबकि गन्ना मूल्य में मात्र ₹30 की वृद्धि की गई जबकि ₹30 बढ़ने से गन्ने के ऊपर आने वाली लेबर दो गुना बढ़ गई. इतना ही नहीं किसानों के गन्ने का भुगतान भी काफी देरी से होता है और आज भी पश्चिमी यूपी के किसानों का करोड़ों रुपए गन्ना भुगतान नहीं होने से परेशान है.

ख़बरें फटाफट

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026 – 27 का बजट पेश किया. यह योगी सरकार का 10वां बजट है और प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है. वर्ष 2025–26 का बजट 8,08,736 करोड़ रुपये का था, जो 2024–25 की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक था. वहीं अब 2026–27 का बजट बढ़कर 9,12,696.35 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है. लेकिन इस बजट में जिस तरीके से सरकार किसानों को राहत देने की बात कर रही है तो वहीं पश्चिमी यूपी के किसान जो की गन्ने की अधिक पैदावार करते हैं वह इस बजट से कितने खुश नजर आ रहे हैं जानते हैं.

बजट में किसानों को राहत नहीं दिया गया लॉलीपॉप

किसानों का कहना है कि एक बार फिर से सरकार ने उनको बजट के माध्यम से लॉलीपॉप देने का काम किया है, जबकि गन्ना मूल्य में मात्र ₹30 की वृद्धि की गई जबकि ₹30 बढ़ने से गन्ने के ऊपर आने वाली लेबर दो गुना बढ़ गई. इतना ही नहीं किसानों के गन्ने का भुगतान भी काफी देरी से होता है और आज भी पश्चिमी यूपी के किसानों का करोड़ों रुपए गन्ना भुगतान नहीं होने से परेशान है. इतना ही नहीं खाद के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से भी किसान काफी नाराज नजर आए. उनका कहना है कि सरकार केवल अपने जुमले में उलझा रही है जबकि गन्ने के दाम ₹30 बढ़कर के किसान के खेत में आने वाली लागत को लगातार बढ़ाया जा रहा है. वही अगर यूरिया खाद की बात करें तो 50 किलो के खाद के कट्टे को घटकर 40 किलो का कर दिया गया है, जबकि डाई पर भी लगातार दाम बढ़ाये जा रहे हैं.

बजट से किसानों को थी बड़ी उम्मीद

जबकि किसानों का कहना है कि उनको सरकार के इस बजट से काफी उम्मीद थी उनको लग रहा था कि गन्ने के दाम में काफी बढ़ोतरी की जाएगी, साथ ही खाद पर भी सरकार पैसे कम करेगी इतना ही नहीं किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में भी राहत दी जाएगी. लेकिन इन चीजों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया यही कारण है कि वह इस बजट से बिल्कुल भी खुश नहीं है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP