Tips and Tricks: सर्दियों में सिर्फ 2 दिन में सड़ रहे हैं फल? तो ये फ्री ट्रिक अपनाओ, हफ्तों रहेंगे फ्रेश – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

सर्दी का मौसम है तो हम सोचते हैं फल आराम से कई दिन चल जाएंगे लेकिन होता उल्टा है संतरा, मौसमी या नींबू 2–3 दिन में ही सॉफ्ट पड़ जाते हैं या उन पर फफूंदी दिखने लगती है असल में घर की ड्राई हवा, प्लास्टिक में बंद रखना और गलत तरीके से स्टोर करना इसकी बड़ी वजह है अगर कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाएं तो बिना खर्चा किए फल ज्यादा दिन तक फ्रेश रखे जा सकते ह

अक्सर हम ऐसा सोचते हैं कि ठंड के मौसम में फल अपने-आप ज्यादा दिन चल जाएंगे, लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता. सर्दियों में घर के अंदर हीटर या ब्लोअर चलने से हवा बहुत ड्राई हो जाती है इससे फलों की नमी जल्दी खत्म होने लगती है. नतीजा ये होता है कि संतरा, मौसमी या नींबू 2–3 दिन में ही सॉफ्ट पड़ जाते हैं और उन पर फफूंदी दिखने लगती है.

कई लोग फल खरीदकर सीधे पॉलीथिन या बंद डिब्बे में रख देते हैं यही सबसे बड़ी गलती होती है. बंद जगह में हवा नहीं पहुंचती जिससे फल सांस नहीं ले पाते. अंदर नमी जमा हो जाती है और फफूंदी जल्दी लगती है खासकर सर्दियों में ऐसा करने से फल और तेजी से खराब होते हैं. इसलिए फल खुले में रखना ज्यादा फायदेमंद होता है

अगर आप सारे फल एक ही टोकरी में डाल देते हैं, तो सावधान हो जाइए केला, सेब और नाशपाती जैसे फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं जिससे पास में रखे दूसरे फल भी जल्दी पकने लगते हैं. संतरा और नींबू इस गैस से बहुत जल्दी खराब होते हैं, इसलिए हमेशा खट्टे फलों को मीठे फलों से अलग रखना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फलों को ताजा रखने का सबसे आसान और मुफ्त तरीका है, उन्हें खुली टोकरी में रखना नेट वाली या बांस की टोकरी सबसे अच्छी रहती है. इससे हवा चारों तरफ से आती रहती है और फलों में नमी जमा नहीं होती. बंद डिब्बों की तुलना में खुली टोकरी में रखे फल कई दिन ज्यादा फ्रेश रहते हैं.

अगर आपके घर में अखबार या टिशू पेपर है, तो समझिए काम बन गया फलों के नीचे अखबार बिछा देने से एक्स्ट्रा नमी सोख ली जाती है. यही नमी फफूंदी की सबसे बड़ी वजह होती है. संतरा, मौसमी और नींबू जैसे फलों को इस तरीके से रखने पर वे ज्यादा समय तक चमकदार और खाने लायक बने रहते हैं.

अक्सर लोग जगह बचाने के चक्कर में फलों को एक-दूसरे के ऊपर रख देते हैं इससे नीचे वाले फल दब जाते हैं और जल्दी गलने लगते हैं. दबाव के कारण उनमें सड़न तेजी से फैलती है. बेहतर यही है कि फलों को एक लेयर में रखें या थोड़ी-थोड़ी दूरी बनाकर सजाएं, ताकि हवा भी मिले और नुकसान भी न हो.

ये टिप कम लोगों को पता होती है संतरा और नींबू जैसे खट्टे फलों पर हल्का सा खाने का तेल लगा देने से उनकी नमी बनी रहती है तेल एक पतली परत बना देता है जिससे फल जल्दी सूखते नहीं हैं ध्यान रखें तेल बहुत ज्यादा न लगाएं बस हल्का सा हाथ फेरना ही काफी होता है

बहुत से लोग फल लाकर पहले धो देते हैं और फिर रख देते हैं यही वजह है कि फल जल्दी खराब हो जाते हैं धोने के बाद उन पर नमी रह जाती है जो सड़न को बढ़ाती है बेहतर यही है कि फलों को बिना धोए स्टोर करें और जब खाने हों तभी धोएं इससे फल ज्यादा दिन तक सुरक्षित रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP