Asaduddin Owaisi News | Mallikarjun Kharge Owaisi News | असदुद्दीन ओवैसी से कांग्रेस को कैसा डर, खरगे ने किस हैदराबादी से किया अलर्ट?
Last Updated:
Kharge on Owaisi Video: मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस सासंद इमरान सांसद को कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘हैदराबादी परेशानी को उत्तर प्रदेश में घुसने मत देना, वरना ‘वो खुद भी डूबेगी और हमें भी डुबो देगी.’ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोग इसे एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी से जोड़कर देख रहे हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस सासंद इमरान सांसद को कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘हैदराबादी परेशानी को उत्तर प्रदेश में घुसने मत देना’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी सांसद इमरान मसूद को संसद परिसर में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘हैदराबादी परेशानी को उत्तर प्रदेश में घुसने मत देना’, वरना ‘वो खुद भी डूबेगी और हमें भी डुबो देगी.’ इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जहां ज्यादातर यूजर्स इसे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से जोड़कर देख रहे हैं
वीडियो में खरगे इमरान मसूद से यह कहते दिख रहे हैं, ‘हैदराबादी समस्या को यूपी में मत घुसने दो. वो खुद बर्बाद हो जाएगा और हमें भी बर्बाद कर जाएगा. तुम जानते हो – हैदराबाद शहर तीन चीजों के लिए मशहूर है – एक शेरवानी, बिरयानी और तीसरी परेशानी.’ खरगे ने इस दौरान सीधे तौर पर किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा साफ तौर से ओवैसी और उनकी पार्टी एआईएमआईएम की ओर था, जो हैदराबाद से ताल्लुक रखती है. कुछ लोगों का कहना है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में ओवैसी या उनकी पार्टी के असर से सतर्क रहना चाहती है, क्योंकि इससे विपक्षी वोटों का बंटवारा हो सकता है.
अध्यक्ष खरगे सांसद इमरान मसूद को संसद परिसर में बोले-हैदराबाद वाली(ओवैसी) परेशानी को यूपी में मत घुसने देना और काफी लोगों को पार्टी में शामिल कराओ….
पा इस चर्चा कोकिसी ने रिकॉर्ड कर लिया और फिर वायरल भी कर दिया.., pic.twitter.com/OUw4WDa7LT