UP Board Exam Tips: अगर मैथ में है डब्बा गुल, तो इन टिप्स को करें फॉलो और पाएं फुल मार्क्स – Uttar Pradesh News
Last Updated:
UP Board Exam Tips: डिंपल सिंह ने बताया कि ऑब्जेक्टिव पर पूरा ध्यान दें. डिस्करेक्टिव तो एक बार चल भी जाता है. थोड़ी गलती होने पर कुछ नंबर मिल जाते हैं. ये सबसे बेस्ट और परफेक्ट तरीका है. अच्छे से नींद ले लें. पूरे ध्यान से पढ़ाई करें. परीक्षा से पहले खूब जागकर पढ़ने के पीछे परेशान न हो. अभीतक जितनी तैयारी की है. उसी पर ध्यान दें.
मिर्जापुर: यूपी बोर्ड की परीक्षा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है. सबसे ज्यादा कठिनाई छात्रों को गणित के परीक्षा में होती है. गणित में सवालों में उलझे हुए छात्र सॉल्व नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बहुत कम नंबर मिलता है. ऐसे में गणित में ज्यादा नंबर पाने के लिए आर्यकन्या इंटरमीडिएट कॉलेज की अध्यापिका ने टिप्स दिए हैं.
क्या है सही तरीका
उन्होंने कहा कि गणित में ज्यादा नंबर पाने के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. जिन चीजों की पढ़ाई किए हुए हैं, उनके अच्छे से रिवीजन करें. छोटी गलतियों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि उनसे ही नंबर कटते हैं. इसके साथ ही ऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर समय दें. कुछ ही दिन बचे हुए हैं तो अलग करने की कोशिश बिल्कुल ना करें. उन्होंने कहा कि एक साथ पढ़ाई करके बहुत कुछ हासिल नहीं होने वाला है. इसलिए पर्याप्त नींद लें और ध्यान पूर्वक पढ़ाई करें.
रिवीजन से मिलेंगे नंबर
आर्यकन्या इंटरमीडिएट कॉलेज की गणित की अध्यापिका डिंपल सिंह ने लोकल 18 से बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं. ऐसे में कोई विशेष तरीका अपनाने की जरूरत नहीं है. छात्रों को जो पढ़ाया गया है. जिन चीजों की जानकारी है, उसका रिवीजन करें. गणित एक ऐसा सब्जेक्ट है, जो रिवीजन करने से परफेक्ट होता है. परीक्षा के समय में सबसे ज्यादा गलती छोटी चीजों को लेकर होती है. ऐसे में छोटी गलती को हल्के में लेकर नजर अंदाज नहीं करें. जितना परफेक्ट रहेंगे. उतना ही बढ़िया सॉल्व होगा और नंबर आएंगे. गणित में हल्की सी गलती पूरे आंसर को बदल देता है.
ऑब्जेक्टिव पर दें ध्यान
डिंपल सिंह ने बताया कि ऑब्जेक्टिव पर पूरा ध्यान दें. डिस्करेक्टिव तो एक बार चल भी जाता है. थोड़ी गलती होने पर कुछ नंबर मिल जाते हैं. ये सबसे बेस्ट और परफेक्ट तरीका है. अच्छे से नींद ले लें. पूरे ध्यान से पढ़ाई करें. परीक्षा से पहले खूब जागकर पढ़ने के पीछे परेशान न हो. अभीतक जितनी तैयारी की है. उसी पर ध्यान दें. जो समझ आ रहा है, उसे परफेक्ट करने के बाद ही कोई नया प्रयास करें. रिलेक्स माइंड से परीक्षा दें. गणित के नाम पर दिमाग पर लोड नहीं डाले.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें