वैलेंटाइन्‍स-डे से ठीक पहले ही आख‍िर क्‍यों हो जाता है कपल्‍स का ब्रेकअप? स‍िर्फ इत्तेफाक नहीं है ये | Astrologer Reveals Cosmic Reasons Why Couples Break Up Right Before Valentines Day qdps

Share to your loved once


एस्ट्रोलॉजी + न्यूमरोलॉजी: दिल के दो पहलू
जेटली कहती हैं, “एस्ट्रोलॉजी हमें बताती है कि आपको प्यार की जरूरत कैसे है (चंद्रमा) और आप इसे जाहिर कैसे करते हैं (शुक्र). वहीं, न्यूमरोलॉजी (अंकज्योतिष) यह बताती है कि आप उसी खास तरीके से प्यार क्यों करते हैं और आपकी आत्मा को किस तरह का जुड़ाव चाहिए.”

अंकों के अनुसार आपकी ‘लव लैंग्वेज’ (Numbers 1-9)
गर्गी ए जेटली ने अपनी किताब में हर मूलांक (आपकी जन्‍मतिथ‍ि को जोड़कर निकाला गया नंबर) की अनोखी लव लैंग्वेज बताई है. अपना नंबर चेक करें और समझें कि आप या आपका पार्टनर क्या चाहता है:

नंबर 1 : इनका प्यार जताने का तरीका सुरक्षा और सशक्तिकरण है. इन्हें बदले में इज्जत और आजादी चाहिए.

नंबर 2 : ये बहुत कोमल और भावुक होते हैं. इन्हें अपने पार्टनर की मौजूदगी, गहरी बातें और इमोशनल सपोर्ट चाहिए.

नंबर 3 : इनके लिए प्यार का मतलब बातचीत, हंसी-मजाक और क्रिएटिविटी है. ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर इनके साथ खुलकर बात करे.

नंबर 4 : इनके लिए भरोसा और स्टेबिलिटी ही सब कुछ है. ये फ्यूचर प्लानिंग और वफादारी पर ध्यान देते हैं.

नंबर 5 : इन्हें बंदिशें पसंद नहीं. इनके लिए प्यार का मतलब एडवेंचर और रोमांच है. इन्हें आजादी चाहिए.

नंबर 6 : यह नंबर शुक्र (Venus) का है. इन्हें कमिटमेंट, खूबसूरती और वफादारी सबसे ज्यादा प्यारी है.

नंबर 7 : ये रूहानी जुड़ाव (Soul connection) ढूंढते हैं. इन्हें गहराई और आध्यात्मिक जुड़ाव चाहिए.

नंबर 8 : ये अपने पार्टनर को सुरक्षा और तरक्की देने में विश्वास रखते हैं. बदले में इन्हें अपनी मेहनत की सराहना चाहिए.

नंबर 9 : ये बहुत जुनून के साथ प्यार करते हैं. इन्हें भावनात्मक गहराई और उदारता पसंद है.

Valentine Day 2026

शुक्र क्यों हो जाता है कमजोर?
ज्योतिष में शुक्र को प्यार, ऐश्वर्य और रोमांस का ग्रह माना जाता है. गर्गी ए जेटली बताती हैं कि हमारे कर्मों और आदतों से हमारा शुक्र कमजोर हो सकता है, जिससे रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं.

शुक्र को कमजोर करने वाली चीजें:

शुक्र को मजबूत करने के उपाय (मंत्र और ध्यान)
अगर आपको लगता है कि आपके रिश्तों में लगातार कड़वाहट आ रही है, तो जेटली ये उपाय सुझाती हैं:

1. स्वाधिष्ठान चक्र एक्टिवेशन:

बीज मंत्र: ॐ वं (Om Vam)

यह मंत्र अपराधबोध और इमोशनल भारीपन को दूर करता है. गुलाबी या सफेद रोशनी का ध्यान करते हुए इसे 21 या 54 बार जपें.

2. शुक्र बीज मंत्र:

मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः

यह शुक्र को मजबूत करता है और रिश्तों में सामंजस्य लाता है. इसे शुक्रवार को 108 बार जपना चाहिए.

3. इमोशनल हीलिंग मंत्र:

मंत्र: ॐ श्रीं नमः

अकेलेपन के डर को दूर करने के लिए रोज रात को सोने से पहले 27 बार जपें.

पॉजिटिव अफर्मेशन
अपने मन में रोज ये बातें दोहराएं:

“मैं प्यार, सम्मान और शांति के काबिल हूँ.”

“मेरा रिश्ता शांत, सम्मानजनक और खुशहाल है.”

“मैं खुद का सम्मान करता/करती हूँ, और दूसरे भी मेरा सम्मान करते हैं.”

ब्रेकअप का मतलब यह नहीं है कि प्यार खत्म हो गया. अक्सर यह एक संकेत होता है कि हमें अपने पार्टनर की ‘कॉस्मिक भाषा’ सीखने की जरूरत है. अगर आप अपने नंबर और ग्रहों की ऊर्जा को समझ लेते हैं, तो गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्ता पहले से ज्यादा गहरा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP