झांसी से खुर्दा रोड तक होली स्पेशल ट्रेन शेड्यूल जारी
झांसी. होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और खुर्दा रोड जंक्शन के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. गाड़ी संख्या 01929/01930 होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों को उत्तर भारत से ओडिशा तक सुविधाजनक और आरामदायक सफर देगी. जरूरत पड़ने पर रेलवे यात्रियों की संख्या और बढ़ाएगा. रेलवे ने इस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है.
पीआरओ झंसी डिवीजन के अनुसार यह ट्रेन होली के मौके पर उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के बीच यात्रा करने वाले लोगों का सफर आसान करेगी. रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. ट्रेन में आरामदायक कोच और पर्याप्त जगह का इंतजाम किया गया है.
ये है शेड्यूल
ट्रेन संख्या 01930 (खुर्दा रोड से झांसी होली स्पेशल) खुर्दा रोड जंक्शन से रात 12:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी. रास्ते में यह भुवनेश्वर (12:55 बजे/1:00 बजे), कटक (1:40 बजे/1:45 बजे), जाजपुर के रोड (3:05 बजे/3:10 बजे), भद्रक (4:10 बजे/4:15 बजे), बालासोर (4:50 बजे/4:52 बजे), हिजली (6:20 बजे/6:30 बजे), मिदनापुर (7:08 बजे/7:10 बजे), बिष्णुपुर (8:18 बजे/8:20 बजे), बांकुरा (9:00 बजे/9:02 बजे), आद्रा जंक्शन (10:10 बजे/10:15 बजे), एनएससीबी जंक्शन गोमो (12:30 बजे /12:35 बजे), पारसनाथ (1:10 बजे /1:12 बजे), कोडरमा (2:08 बजे /2:10 बजे), गया जंक्शन (3:25 बजे /3:30 बजे), अनुग्रह नारायण रोड (4:15 बजे /4:17 बजे), डेहरी ऑन सोन (4:32 बजे /4:34 बजे), सासाराम (4:50 बजे /4:52 बजे), भभुआ रोड (5:23 बजे /5:25 बजे), पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (7:00 बजे /7:05 बजे), मिर्जापुर (9:00 बजे /9:02 बजे), सूबेदारगंज (11:15 बजे /11:20 बजे), फतेहपुर (12:40 बजे/12:45 बजे), गोविंदपुरी (2:40 बजे/2:45 बजे), इटावा (5:28 बजे/5:30 बजे), भिंड (6:10 बजे/6:12 बजे), सोनी (6:30 बजे/6:32 बजे), गोहद रोड (7:00 बजे/7:02 बजे), मालनपुर (7:31 बजे/7:33 बजे), शनिचरा (7:45 बजे/7:47 बजे), ग्वालियर (8:20 बजे/8:25 बजे), डबरा (9:05 बजे/9:07 बजे), सोनागिर (9:27 बजे/9:29 बजे) और दतिया (9:45 बजे/9:47 बजे) पर ठहराव करेगी.
यह विशेष ट्रेन होली के त्योहार पर परिवारों और श्रद्धालुओं के साथ सफर को आसान बनाएगी. रेलवे ने होली के दौरान अन्य स्पेशल ट्रेनें भी चलाने की योजना बनाई है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. इस ट्रेन से ओडिशा के लोगों को उत्तर भारत आने जाने में आसानी होगी.