रमजान में पुरानी दिल्ली के मशहूर कबाब और रेस्टोरेंट्स
Last Updated:
Ramzan Special Flavors of Kebab : रमजान में पुरानी दिल्ली की कुरेशी कबाब कॉर्नर, अल जवाहर, करीम रेस्टोरेंट, हाजी मोहम्मद हुसैन, असलम चिकन, शाही टुकड़ा, निहारी और शरबत-ए-मोहब्बत सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं. यहां स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है.
पुरानी दिल्ली की सबसे मशहूर कबाब की दुकान कुरेशी कबाब कॉर्नर है, जो रमजान के अलावा भी आम दिनों में काफी ज्यादा भीड़ से भरी रहती है, लेकिन रमजान आते ही इस दुकान में पहले के दिनों की तुलना में भीड़ और भी ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए इस रमजान आपको इस दुकान पर आकर एक बार इनके कबाब का स्वाद जरूर चखना चाहिए.
पुरानी दिल्ली जामा मस्जिद के इलाके में अल जवाहर एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जिसे आम दिनों में तो लोगों की पसंदीदा जगह माना जाता है, लेकिन रमजान के दिनों में इस रेस्टोरेंट पर और भी ज्यादा रौनक लग जाती है. यह रेस्टोरेंट पुरानी दिल्ली जामा मस्जिद की गेट नंबर 1 के बिल्कुल सामने है. आपको इस रेस्टोरेंट में हर एक किस्म का मुगलई खाना आराम से मिल जाएगा.
करीम रेस्टोरेंट पुरानी दिल्ली का एक मशहूर रेस्टोरेंट है, जिसकी काफी पुरानी लेगसी है. इस रेस्टोरेंट में अक्सर लोग बिना किसी खास दिन के भी खाना खाने आते रहते हैं, लेकिन रमजान के दिनों में इस रेस्टोरेंट में बहुत ज़्यादा भीड़ हो जाती है. क्योंकि कहा जाता है कि पुरानी दिल्ली में सबसे स्वादिष्ट नॉन-वेजिटेरियन खाना आपको यहीं मिलेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कहा जाता है कि हाजी मोहम्मद हुसैन की दुकान पूरी दिल्ली, खासकर पुरानी दिल्ली में इकलौती ऐसी दुकान थी, जिसने दिल्ली में मसाला लगाकर चिकन को फ्राई करके बेचना शुरू किया. आज यह दुकान पूरे भारत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और रमज़ान के दिनों में खासकर इस दुकान का जायका चखने के लिए आपको यहां जरूर आना चाहिए.
असलम चिकन पुरानी दिल्ली के इलाके में एक ऐसी दुकान है, जिनका बटर चिकन बनाने का तरीका भी अलग है. उनके बटर चिकन खाने की दीवानी लोग भी काफी ज्यादा हैं. खास कर रमजान के दिनों में इनकी दुकान पर काफी ज्यादा भीड़ रहती है. इसलिए आपको भी इस रमजान के दिनों में यहां पर जरूर आना चाहिए.
रमजान के दिनों में सभी को मीठा खाने की भी काफी ज्यादा ख्वाहिश होती है. उसके लिए भी पुरानी दिल्ली में पुरानी दिल्ली का सबसे अलग जायका शाही टुकड़ा काफी ज्यादा प्रसिद्ध है. लोग यहां पर इसे काफी चाव से खाते हैं. इस रमजान आपको भी यहां पर आकर इसे खाना चाहिए.
पुरानी दिल्ली की निहारी भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है. इस रमजान आपको यहां पर निहारी भी जरूर खानी चाहिए. खासकर शबेराति, कल्लू निहारी और हिलाल होटल की निहारी पुरानी दिल्ली में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है.
पुरानी दिल्ली में एक अलग तरह के कबाब भी काफी प्रसिद्ध हैं. जिन्हें धागे से बांधकर बनाया जाता है. यह कबाब पुरानी दिल्ली में काले बाबा कबाब वाले के पास मिलता है. रमजान के दिनों में खास कर यहां पर कबाब खाने के लिए काफी लोगों की भीड़ लगी रहती है.
रमजान के दिनों में लोग ज्यादातर भूखे प्यासे होते हैं. इसलिए पूरे दिन के बाद आपको प्यास भी बहुत लगती है. पुरानी दिल्ली में इसका इंतजाम भी है. पुरानी दिल्ली का खास शरबत, शरबत-ए-मोहब्बत भी लोग काफी ज्यादा रमजान के दिनों में पीते हैं.