‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर रहे’, दो मैच में दो जीत के बाद भी खुश नहीं साउथ अफ्रीकी कप्तान
Last Updated:
South Africa Captain Aiden Markram: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम का मानना है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है लेकिन धीरे धीरे सुधार के साथ नतीजे अच्छे आयेंगे. साउथ अफ्रीका ने अभी तक खेले अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पहले मैच में उन्होंने कनाडा हराया, जबकि दूसरे मैच में अफगानिस्तान पर सुपर ओवर मोइन रोमांचक जीत दर्ज की.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले मारक्रम का बयान.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने अभी तक खेले अपने दोनों ग्रुप मैच जीते हैं. ग्रुप-डी में मौजूद साउथ अफ्रीका के चार अंक हैं और न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है. टीम की अगली टक्कर टेबल टॉपर न्यूजीलैंड से होनी है. इससे पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मारक्रम का बड़ा बयान आया है. एडेन माक्ररम का मानना है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है लेकिन धीरे धीरे सुधार के साथ नतीजे अच्छे आयेंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले माक्ररम ने स्वीकार किया कि कीवी कोच रॉब वाल्टर को उनकी टीम की ताकत और कमजोरियों के बारे में बखूबी पता है . वॉल्टर पहले दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं. माक्ररम ने कहा , ‘वह हम सभी को अच्छे से जानते हैं और उन्हें पता है कि हम कैसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं या कहां कमजोर पड़ते हैं .’
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले मारक्रम का बयान.
उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि एक टीम के रूप में हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं. हमारा फोकस अपनी शत प्रतिशत क्षमता पर खेलना है. अगर प्रदर्शन में सुधार करते रहे तो नतीजे खुद ब खुद मिलेंगे.’ उन्होंने स्वीकार किया कि गेंदबाजी में अनुशासन नजर नहीं आ रहा है. पिछले दो मैचों में उनके गेंदबाजों ने 22 अतिरिक्त रन दिये. माक्ररम ने कहा, ‘इस प्रारूप में 11 फालतू रन बहुत होते हैं . हम टीम बैठकों में इस पर बात कर रहे हैं . हर गेंदबाज को अपनी ताकत पर खेलना होगा.’ अहमदाबाद में दूधिया रोशनी में टीम संयोजन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि स्पिन और तेज गेंदबाजी में संतुलन रखा जायेगा.
सुपर-8 में जगह बनाने पर साउथ अफ्रीका की नजर
साउथ अफ्रीका अगर न्यूजीलैंड को हारने में कामयाब रही तो लगातार तीन जीत के साथ उसकी सुपर-8 में जगह पक्की हो जाएगी. हालांकि, न्यूजीलैंड को हराना आसान नहीं रहने वाला. कीवी टीम भी अपने दोनों मुकाबले जीतकर साउथ अफ्रीका से भिड़ने को तैयार है. न्यूजीलैंड ने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था, जबकि दूसरे मैच में उसने यूएई के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें