Kark Rashi | कर्क राशिफल | Today Cancer Horoscope| आज का कर्क राशिफल | Today Horoscope 13 February |

Share to your loved once


Today Cancer Horoscope 13 February (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन सावधानी और संयम के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि होने से आज विजया एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व रहेगा. इस वजह से कई जातकों का रुझान पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. हालांकि मन कुछ चंचल रहने के कारण निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.

नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज दैनिक कार्यों में सतर्कता जरूरी रहेगी. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान दे सकती है. कामकाज में छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और शांत स्वभाव से स्थितियां संभल जाएंगी. दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखने और अनावश्यक विवादों से दूरी रखने पर दिन अपेक्षाकृत बेहतर साबित हो सकता है.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. ऑफिस में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों की अपेक्षाएं भी ज्यादा रहेंगी. किसी फाइल या प्रोजेक्ट में छोटी गलती परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें. सहकर्मियों से बहस करने से नुकसान होगा, बेहतर होगा शांत रहकर काम पूरा करें. वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी. किसी नए निवेश या पार्टनरशिप में काम का प्रस्ताव आज टालना ही बेहतर रहेगा. पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन कागजी कार्यवाही ध्यान से करें और उधार देने से बचें.

कर्क राशिफल: लव लाइफ और दांपत्य जीवन
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. छोटी बात पर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. पार्टनर आपकी बात को गलत समझ सकता है, ऐसे में धैर्य और स्पष्ट बातचीत ही रिश्ते को संभालेगी. विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. शाम के समय साथ में समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है. मोबाइल, सोशल मीडिया या दोस्तों के कारण पढ़ाई पर ध्यान कम रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज अधिक अनुशासन रखने की जरूरत है. अगर आप आज टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे तो आज दिन के अंत तक आपको सुखद परिणाम देखने को मिल सकते हैं. वहीं आज शिक्षकों का भी मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है. घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ थकान महसूस हो सकती है. किसी पारिवारिक मुद्दे पर आपकी राय महत्वपूर्ण साबित होगी. आज धार्मिक कार्य, व्रत-पूजन या मंदिर दर्शन से मन को शांति मिलेगी. और  कामकाजी महिलाओं को ऑफिस और घर के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. वहीं आज स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी जरूरी है. सिरदर्द, थकान, पेट से जुड़ी समस्या या सर्द-जुकाम आपको आज परेशान कर सकती है.

आज कर्क राशि वालों के लिए उपाय

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है. सफेद रंग का प्रयोग आपको मानसिक रूप से शांत रखने में मदद करेगा. वहीं, आज विजया एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी दल अर्पित करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. इसके अलावा आज किसी जरूरतमंद को केले या पीले कपड़े दान करने से आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी और मानसिक तनाव कम होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP