बिहार का ‘स्विट्जरलैंड’! ऊंचे पहाड़-नीले पानी के बीच बोटिंग का मजा, प्रकृति का अद्भुत संगम – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

title=

बिहार का ‘स्विट्जरलैंड’! ऊंचे पहाड़-नीले पानी के बीच बोटिंग का मजा

 

arw img

Bihar Tourist Spot: अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और घूमने के लिए किसी शानदार जगह की तलाश में हैं, तो दुर्गावती जलाशय आपके लिए स्वर्ग से कम नहीं है. रोहतास और कैमूर जिले की सीमा पर स्थित इस जलाशय को अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के कारण ‘बिहार का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है. ऊंचे पहाड़ों, घने जंगलों और शांत नीले पानी के बीच यहां का नजारा किसी अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन जैसा अहसास कराता है. पर्यटकों के लिए यहां का सबसे बड़ा आकर्षण बोटिंग (नौका विहार) है. पानी की लहरों के बीच पहाड़ों के दीदार का रोमांच पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. सासाराम से आए पर्यटक सागर कुमार बताते हैं कि यहां की शांति और सुंदरता उन्हें बार-बार खींच लाती है. वहीं, स्थानीय विशेषज्ञ एनामुल्लाह खान के अनुसार, पिकनिक के लिए यह पहली पसंद बन चुका है. सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजामों के बीच, परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाने और प्रकृति की गोद में समय बिताने के लिए यह बिहार का सबसे बेहतरीन स्पॉट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP