मटन खरीदने से पहले जान लें ये खास टिप्स, चम्पारण के मशहूर विक्रेता ने बताया सही तरीका

Share to your loved once


Last Updated:

कई बार सही जानकारी के अभाव में लोग हड्डी और रेशे के नाम पर गलत हिस्सा खरीद लेते हैं. अब मटन प्रेमियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. चम्पारण के प्रसिद्ध और पुराने मटन व्यवसायी शाह मुहम्मद कुरैशी (चिक) ने मटन खरीदने के सही तरीके और अलग-अलग हिस्सों की पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी है.

पश्चिम चम्पारण: मटन खरीदते समय अक्सर लोग यह तय नहीं कर पाते कि कौन-सा हिस्सा स्वाद और गुणवत्ता के लिहाज से बेहतर है. रान, सीना, गर्दन, पूंछ, पुट्ठा या अन्य भाग इन सबको लेकर खरीदारों में असमंजस बना रहता है. कई बार सही जानकारी के अभाव में लोग हड्डी और रेशे के नाम पर गलत हिस्सा खरीद लेते हैं. अब मटन प्रेमियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. चम्पारण के प्रसिद्ध और पुराने मटन व्यवसायी शाह मुहम्मद कुरैशी (चिक) ने मटन खरीदने के सही तरीके और अलग-अलग हिस्सों की पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी है.

मटन के उस्ताद से जानिए खरीदारी का तरीका
शाह मुहम्मद कुरैशी वर्ष 1980 से मटन का कारोबार कर रहे हैं और इलाके में उनकी खास पहचान है. उनका कहना है कि हर मटन प्रेमी की अपनी पसंद होती है. कोई बकरे की गर्दन का गोश्त पसंद करता है, तो किसी को सीने का हिस्सा ज्यादा अच्छा लगता है. कुछ लोग आगे और पीछे के पैर का मांस लेना चाहते हैं, जबकि कई ग्राहक सभी हिस्सों को मिलाकर मटन लेना पसंद करते हैं. हालांकि, जिन लोगों को बकरे के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी नहीं होती, उन्हें खरीदारी के दौरान परेशानी होती है. ऐसे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है.

रेशा और कम तेल वाला हिस्सा
शाह के मुताबिक, अगर आप कम रेशेदार और कम वसा (तेल) वाला मटन खाना पसंद करते हैं, तो बकरे का अगला पैर, जिसे ‘अगला रान’ कहा जाता है, सबसे बेहतर विकल्प है. इसके अलावा गर्दन का गोश्त और पूंछ का कुछ हिस्सा भी संतुलित होता है. इन भागों में हड्डी और मांस का अनुपात बराबर रहता है और वसा की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है.

तेल और रेशेदार मटन पसंद करने वालों के लिए
यदि आपको ज्यादा रसदार, तेल और रेशे वाला मटन पसंद है, तो बकरे का पिछला पैर (पिछला रान), सीने का गोश्त, पूंछ का हिस्सा और पेट का भाग यानी पुट्ठा लेना चाहिए. इन हिस्सों में मांस के साथ वसा की मात्रा अधिक होती है, जिससे स्वाद और गाढ़ापन बढ़ जाता है.

बेहतर मटन के लिए वजन पर दें ध्यान
शाह का कहना है कि बकरे के हर हिस्से का स्वाद अलग होता है. कई लोग सभी हिस्सों को मिलाकर मटन लेना पसंद करते हैं, ताकि स्वाद संतुलित रहे. इसके साथ ही बकरे के वजन और उम्र पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि सही वजन का बकरा ही मुलायम और स्वादिष्ट मटन देता है. सही जानकारी के साथ खरीदारी करेंगे तो स्वाद भी बेहतर मिलेगा और पैसा भी वसूल होगा.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP