Sikandar Raza reactions: ऑस्ट्रेलिया को हराकर फूले नहीं समा रहे जिम्बाब्वे के कप्तान, टी20 वर्ल्ड कप में उलटफेर करने के बाद ये हैं बोल
Last Updated:
Sikandar Raza reactions: ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में हराने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा फूले नहीं समा रहे. रजा का कहना है कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है और उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह टीम में बड़े भाई की भूमिका में हैं. इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का सुपर 8 में पहुंचना मुश्किल हो गया है.

ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद कप्तान सिकंदर रजा टीम के प्रदर्शन से बहुत गदगद हैं.
कोलंबो. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया पर 23 रन से मिली जीत को ‘अविश्वसनीय’ बताया. उन्होंने कहा कि टीम की एकता, माहौल और संस्कृति की वजह से ही यह मुमकिन हुआ. जिम्बाब्वे ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप बी के मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. मैच के बाद रजा ने कहा, ‘बहुत खुश हूं और गर्व भी महसूस कर रहा हूं. ऐसा लग रहा है जैसे बड़े भाई की तरह हूं, जिसके छोटे भाई मिलकर इतना कुछ हासिल कर रहे हैं.’
रजा ने 13 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए और गेंदबाजी की शुरुआत की, लेकिन नौवें ओवर में मांसपेशी में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘बाहर से देखकर बहुत अच्छा लगा कि टीम ने कैसे जीत हासिल की. टीम के माहौल, एकता और संस्कृति की वजह से ही यह हो पाया. बाहर से देखकर गर्व महसूस हो रहा था. यह सच में हैरान करने वाला है.’ रजा ने कहा, ‘जिस तरह से हमने गेंदबाजी की, चौके रोके, बल्लेबाजी की, सब शानदार था. टीम को जीत की जरूरत थी और वह मिल गई.’
ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद कप्तान सिकंदर रजा टीम के प्रदर्शन से बहुत गदगद हैं.
जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर एक ग्रुप मैच के दौरान लगी चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम में बेन कुरेन को शामिल किया गया. चालीस वर्षीय टेलर नौ फरवरी को ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल होने के कारण मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर चले गए थे. जिम्बाब्वे ने यह मैच आठ विकेट से जीता था.
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मैच से पहले टॉस के दौरान कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, ‘ब्रेंडन टेलर को चोट लग गई है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे.’ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम के भाई शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बेन कुरेन को टेलर की जगह लेने की मंजूरी दी.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें