मुगलसराय से लंदन तक…. डॉ. अभिमन्यु को ऑक्सफोर्ड और ब्रिटिश संसद का बड़ा आमंत्रण, जानिए वजह

Share to your loved once


Last Updated:

चंदौली. जिले के मुगलसराय के चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को उनके होम्योपैथिक शोध और स्वास्थ्य सेवाओं में असाधारण योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है. उन्हें 10 अप्रैल 2026 को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद में आयोजित ‘होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026’ में विशिष्ट डेलीगेट के रूप में आमंत्रित किया गया है. डॉ. पांडेय इस सम्मेलन में वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और ब्रिटिश सांसदों के साथ अपने अध्ययन और केस प्रेजेंटेशन को साझा करेंगे.

ख़बरें फटाफट

चंदौली. जिले के मुगलसराय के चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश संसद ने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित किया है. वे 10 अप्रैल 2026 को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित होने वाली ‘होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026’ में विशिष्ट डेलीगेट के तौर पर शामिल होंगे.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना 
दरअसल, यह आमंत्रण मर्टन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ अकादमिक डॉ. निकिता वेद (MBE) ने भेजा है. डॉ. पांडेय को होम्योपैथिक मेडिसिन के क्षेत्र में उनके शोध और स्वास्थ्य सेवाओं में असाधारण योगदान के लिए यह सम्मान मिला है. विशेष रूप से अर्थराइटिस और ऑटो इम्यून बीमारियों के उपचार और अध्ययन में उनके कार्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है.

विशेषज्ञों के साथ साझा करेंगे मंच 
सम्मेलन में डॉ. अभिमन्यु पांडेय ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा (MP), बैरोनेस वर्मा और लॉर्ड रवल सहित वैश्विक नीति-निर्माताओं और  स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ मंच साझा करेंगे. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सचिवालय और इंडिया ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (APPG) की ओर से समर्थित यह आयोजन भारत और ब्रिटेन के बीच चिकित्सा और शोध सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है.

मेडिकल फील्ड के विशेषज्ञ होंगे शामिल
डॉ. अभिमन्यु पांडेय ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि यह एक विशाल हॉलिस्टिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सभी मेडिकल फील्ड के विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं, उन्हें ऑल इंडिया पार्लियामेंट्री बोर्ड की ओर से आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रवल, शिवानी राजा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे. वहीं, उन्होंने बताया कि होम्योपैथी और रिमेटोलॉजी के क्षेत्र में उनके कार्य के लिए उन्हें अवॉर्ड दिया जा रहा है, साथ ही उनका केस प्रेजेंटेशन भी चयनित हुआ है.

मरीज की मुस्कान ही मेरे लिए है अवॉर्ड 
डॉ. पांडेय ने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ा सक्सेस मेरा पेशेंट है. यह अवॉर्ड मेरे काम का सम्मान है, लेकिन असली संतुष्टि तब मिलती है, जब कोई मरीज, जो चल नहीं पा रहा था, इलाज के बाद चलने लगता है और आकर प्यार से कहता है आपकी वजह से हम ठीक हुए. मरीज की मुस्कान और संतुष्टि ही मेरे लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड है. हमने जो मेहनत और पढ़ाई की है, उसे सही तरीके से अप्लाई कर पाना ही मेरे काम का सबसे बड़ा रिवॉर्ड है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP