बाराबंकी में दिनदहाड़े शूटआउट, मुख्तार अंसारी के गुर्गे शोएब उर्फ बॉबी की गोलियों से भूनकर हत्या

Share to your loved once


Last Updated:

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के गुर्गे शोएब उर्फ बॉबी की गोलियों से भूनकर हत्याZoom

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई. मुहम्मदाबाद निवासी शोएब उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. वारदात असानी मोड़ के पास उस समय हुई जब वह लखनऊ की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का नाम पूर्व माफिया और बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से जुड़ा बताया जा रहा है. शोएब उर्फ बॉबी को अंसारी गिरोह का करीबी माना जाता था. उसका नाम चर्चित लखनऊ जेलर हत्याकांड में भी सामने आया था, जिसमें आरके तिवारी की हत्या हुई थी. हालांकि उस मामले में उसकी भूमिका को लेकर जांच एजेंसियां पहले भी पड़ताल कर चुकी हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में यह वारदात आपसी गैंगवार या पुरानी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कर दी गई है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP