PM मोदी ने बांग्लादेश के फ्यूचर PM तारिक रहमान को बांग्ला में बधाई क्यों दी? छिपे हैं 2 बड़े संदेश – why prime minister narendra modi congratulate bangladesh future pm tarique rahman in bangla language west bengal election 2 big message

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

PM मोदी ने बांग्लादेश के फ्यूचर PM तारिक रहमान को बांग्ला में बधाई क्यों दी?

Last Updated:

PM Modi News: राजनीतिक और सामाजिक स्‍तर पर उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे बांग्‍लादेश में आम चुनाव संपन्‍न हो चुके हैं. BNP विजेता बनकर उभरी है और पार्टी चीफ तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय है. पीएम मोदी ने तारिक रहमान को चुनाव जीतने पर बधाई दी है. खास बात यह है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने बांग्‍ला भाषा में बधाई दी है, जिसके खास और गहरे मायने निकाले जा रहे हैं.

PM मोदी ने बांग्लादेश के फ्यूचर PM तारिक रहमान को बांग्ला में बधाई क्यों दी?Zoom

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्‍लादेश के भावी पीएम तारिक रहमान को बांग्‍ला भाषा में बधाई दी है. इसके दो गहरे मायने हैं. (फाइल फोटो/Reuters)

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने पर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बांग्‍ला भाषा में किए गए पोस्ट में लिखा, ‘बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है. भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा.’ पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं.’

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव 2026 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 सीट से जीत हासिल की है. तारिक रहमान पिछले साल दिसंबर में 17 साल से अधिक समय तक स्वैच्छिक निर्वासन में रहने के बाद बांग्लादेश लौटे थे. देश वापसी के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनावी मुकाबला था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की है. जीत के बाद रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विजय जुलूस निकालने के बजाय देशभर में दोपहर की ‘जुमे’ की नमाज के बाद विशेष दुआ का आयोजन करें. तारिक रहमान 60 वर्ष के हैं और एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं. उनके माता-पिता दोनों ही पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं. उनकी मां खालिदा जिया देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानी जाती थीं. अब तारिक रहमान बांग्‍लादेश की कमान संभालने जा रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी द्वारा बांग्‍ला भाषा में उन्‍हें बधाई देना अपने आप में खास माना जा रहा है. इसके पीछे दो बड़ी वजहें हैं.

पहला – बांग्‍लादेश की लोकतांत्रिक सरकार के साथ मधुर संबंध

पीएम मोदी ने बांग्‍ला भाषा में तारिक रहमान को बधाई संदेश दिया है, ताकि बांग्‍लादेश की जनता से सीधे कनेक्‍ट हुआ जा सके. पड़ोसी मुल्‍क में जबसे शेख हसीना की चुनी हुई सरकार को सत्‍ता से बेदखल किया गया है, तब से ही नई दिल्‍ली और ढाका के बीच दोस्‍ती की दीवार में दरार पड़ गई है. अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्‍मद यूनुस की कई नीतियां ऐसी रही हैं, जो स्‍पष्‍ट तौर पर भारत के लिए चिंता पैदा करने वाली रही हैं. फिर चाहे वो चिकन नेक का मुद्दा हो या पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों से जुड़ा हुआ उनका बयान. यूनुस ने बांग्‍लादेश में बेइंतहा जुल्‍म ढाने वाले पाकिस्‍तान को भी तरजीह देनी शुरू कर दी. साथ ही चीन को भी अपने देश में आमंत्रित कर लिया. इसके अलावा व्‍यापार संबंध भी खराब हो गए, जिसका खामियाजा पड़ोसी देश के कारोबारी जमात को उठाना पड़ा. अब बांग्‍लादेश में यूनुस युग का औपचारिक तौर पर अंत हो गया है. आम चुनाव में बीएनपी विजेता बनकर उभरी है. बीएनपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की बात कही थी. अब तारिक रहमान विजेता बनकर उभरे है और प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. ऐसे में भारत के लिए जरूरी है कि बांग्‍लादेश की नई सरकार से सीधे कनेक्‍ट होते हुए वहां की जनता से भी जुड़ा जाए और द्विपक्षीय संबंधों को पटरी पर लाया जाए. ऐसे में पीएम मोदी का बांग्‍ला भाषा में बधाई संदेश देना कूटनीति के लिहाज से काफी अहम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP