Lucknow News: LDA VC प्रथमेश कुमार समेत 7वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, बाल-बाल बचे, कंपनी पर FIR के आदेश
Last Updated:
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सीजी सिटी में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व अन्य अधिकारियों समेत लिफ्ट सातवीं मंजिल से नीचे गिरी गई. इस हादसे में सभी बाल बाल बच गए. हादसे के बाद कंपनी पर एफआईआर के आदेश दिए गए हैं.

LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार
सीएसआई टावर्स के ‘बी’ ब्लॉक में 14वीं मंजिल तक जाने के लिए अधिकारी लिफ्ट में सवार हुए थे. लिफ्ट सातवीं मंजिल पर पहुंचते ही तेज झटके के साथ गिर गई. दरवाजे नहीं खुले और अधिकारी अंदर फंस गए. अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अन्य इंजीनियरों और कर्मचारियों ने तुरंत पहुंचकर लिफ्ट के दरवाजे खोले और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. किसी को कोई चोट नहीं आई.
कंपनी के खिलाफ FIR के निर्देश
एलडीए उपाध्यक्ष प्रमथेश कुमार ने घटना पर नाराजगी जताई और लिफ्ट लगाने वाली एजेंसी ‘मेसर्स असलम आगा एंड कंपनी’ के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह गंभीर लापरवाही है और ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन से इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि एलडीए की ओर से तहरीर मिली है. अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन जांच चल रही है.
लिफ्ट में अन्य अधिकारी भी थे मौजूद
एलडीए के मुख्य अभियंता मनवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार शर्मा और अन्य इंजीनियर भी लिफ्ट में थे. उपाध्यक्ष ने कार्यकारी अभियंता मनीष कुलश्रेष्ठ पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारियां बदल दीं. अब इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल ईई मनोज सागर को सीएसआईटी टावर्स और निर्माणाधीन सांस्कृतिक स्कूल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें