कंदमूल का सेवन क्यों है जरूरी? त्रेता युग में प्रभु राम ने किया था सेवन, जानें सेहत से जुड़े बड़े फायदे
Benefits of eating tubers: ठंड के मौसम में खानपान का खास ध्यान जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार कंदमूल और गाजर जैसे जड़ युक्त फल-सब्जियां शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देते है. इनमें कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र मजबूत बनाता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा बताते है कि कंदमूल शुगर लेवल नियंत्रित रखने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और कब्ज से राहत देने में मददगार है. हाइपोग्लाइसीमिया या मधुमेह के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है. यह पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित आहार है. जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. धार्मिक मान्यता के अनुसार वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने भी कंदमूल का सेवन किया था. ठंड में इसे आहार में शामिल करना सेहत के लिए लाभकारी है.
