क्लीनिक में ही लड़की के साथ रेप, ट्रेनिंग के दौरान बनाया दबाव, तस्वीरें खींची

Share to your loved once


Last Updated:

काम शुरू होने के कुछ समय बाद आरोपी नेविल मोदी ने 19 साल की पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. उसने पीड़िता पर बात करने के लिए दबाव बनाया.

क्लीनिक में ही लड़की के साथ रेप, ट्रेनिंग के दौरान बनाया दबाव, तस्वीरें खींचीZoom

रेप का मामला (प्रतीकात्मक फोटो)

सूरत में एक डॉक्टर के क्लिनिक में एक हेल्पर ने 19 साल की लड़की के साथ रेप किया है. पीड़िता को डॉक्टर ने ऑफिस के हेल्पर के रूप में रखा था. आरोपी को उसे ट्रेनिंग देने का काम दिया गया था. हेल्पर पर आरोप हैं कि उसने रेप के साथ साथ अश्लील तस्वीरें भी लीं हैं. लालगेट पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी नेविल मोदी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

ये है पूरा मामला

पीड़िता ने पिछले साल मार्च में 12वीं कक्षा पूरी की थी. वो नर्सिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी. परिवार की जान-पहचान वाले एक डॉक्टर ने उसे अपने क्लिनिक में 15 हजार रुपये के वेतन पर ऑफिस के काम के लिए रखा. 21 साल के नेविल मोदी को उसे ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी दी गई थी.

काम शुरू होने के कुछ समय बाद आरोपी नेविल मोदी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. उसने पीड़िता पर बात करने के लिए दबाव बनाया. साथ ही खुद को नुकसान पहुँचाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

अश्लील तस्वीरें खींची

एक बार आरोपी युवती को बाहर घुमाने ले गया. फिर वापस क्लिनिक लाकर उसके साथ छेड़छाड़ की. इस दौरान उसने पीड़िता की कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं. मार्च और अप्रैल के बीच वह अक्सर क्लिनिक बंद करके उसके साथ गलत व्यवहार करता था. आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा. 4 अप्रैल को जब क्लिनिक में कोई नहीं था, तब आरोपी ने युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.

दोनों पक्षों के बीच समझौता

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP