IND vs PAK: पाकिस्तानी उस्मान तारिक जैसा एक्शन, इरास्मस के जाल में फंसे भारतीय बल्लेबाज, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
Last Updated:
gerhard erasmus bowling action similar like usman tariq: नामीबिया के खिलाफ एक समय 250 से ऊपर के स्कोर की तरफ बढ़ रही टीम इंडिया को विरोधी कप्तान और स्पिनर गेरहार्ड इरास्मस ने 210 रन के अंदर ही रोक दिया. गेरहार्ड इरास्मस के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. उन्होंने मैच में चार विकेट चटकाए. उनका बॉलिंग एक्शन बहुत हद तक पाकिस्तान के उस्मान तारिक जैसा है, जिसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि 15 फरवरी को भारतीय बल्लेबाजों का सामना उस्मान तारिक से होने वाला है.

गेरहार्ड इरास्मस के जाल में फंसे भारतीय बल्लेबाज, जिनका बॉलिंग एक्शन बहुत हद तक के उस्मान तारिक जैसा है.
नई दिल्ली. भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा तो दिया, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज गेरहार्ड इरास्मस के खिलाफ जूझते नजर आए, जिसने सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की टेंशन बढ़ा दी है. वो इसलिए क्योंकि नामीबियाई कप्तान और स्पिनर गेरहार्ड इरास्मस का बॉलिंग एक्शन बहुत हद तक पाकिस्तान के उस्मान तारिक जैसा ही है. उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन राउंड आर्म है, लेकिन बीच-बीच में वह साइड राउंड आर्म एक्शन से बॉल फेंक देते हैं, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में मुश्किल होती है. इरास्मस ने भी कुछ इसी तरह की गेंदबाजी की, जिसके सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. टीम इंडिया के सामने अब उस्मान तारिक के निपटने की बड़ी चुनौती है. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें