रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर ने दी धमकी, VPN का यूज कर कई लोगों किया था मैसेज
Last Updated:
रणवीर सिंह को वीपीएन के जरिए धमकी भरा व्हाट्सएप वॉयस नोट मिला, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों का कहना है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर ने दी है. उसने ही वीपीएन का इस्तेमाल कर कई अन्य सेलेब्स को धमकी दी है. पुलिस इसे आयुष शर्मा को मिली धमकी से भी जोड़कर देख रही है और मामले की जांच कर रही है.

रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के करीबी से मिली धमकी. (फाइल फोटो)
मुंबई. रणवीर सिंह को हाल में एक व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज के जरिए धमकी मिली थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में रणवीर सिंह को धमकी वाले ऑडियो मैसेज में आवाज लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हरि चंद उर्फ हैरी बॉक्सर की लग रही है. हैरी बॉक्सर ने पहले भी VPN के जरिए धमकी भरा ऑडियो मैसेज दूसरे लोगों को भी भेजा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. सिर्फ रणवीर को ही नहीं सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी धमकी भरा मेल आया था. पुलिस दोनों ही मामले को जोड़कर देख रही है.
रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए भेजा गया व्हाट्सएप वॉयस नोट वीपीएन के जरिए भेजा गया था. इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान छुपाई गई है. रणवीर को धमकी व्हाट्सएप वॉयस नोट के रूप में मिली थी. रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि वॉयस नोट में करोड़ों रुपये की मांग की गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है.
रोहित शेट्टी के घर बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फायरिंग में इस्तेमाल की गई गाड़ी पुणे के एक व्यक्ति की थी, जिसने कुछ दिन पहले इसे गिरफ्तार आरोपी आदित्य गायकी को 30,000 रुपये में बेच दिया था. बाद में आदित्य गायकी और एक अन्य आरोपी समर्थ पोमाजी ने गाड़ी मुंबई के जुहू इलाके में तय जगह पर छोड़ दी थी. क्राइम ब्रांच के अनुसार, गाड़ी खरीदकर मुंबई पहुंचे लोग नहीं जानते थे कि शूटर कौन है. बाद में शुबम लोंकार ने शूटर को गाड़ी उठाने और फायरिंग करने का आदेश दिया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें