आगरा में 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, गाजियाबाद में लूट
Last Updated:
UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.

यूपी लाइव न्यूज.
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
आगरा के थाना बसौनी क्षेत्र के त्रिनेतपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक जयपुर से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आया था और उन्हें छोड़कर मध्य प्रदेश जा रहा था, तभी हादसा हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
गाजियाबाद: अवैध कॉलोनियों पर सख्त कदम, बोर्ड और चेतावनी के साथ कार्रवाई तेज
गाजियाबाद प्राधिकरण अब अवैध कॉलोनियों पर कड़ा रुख अपनाने जा रहा है. लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए कॉलोनियों के बाहर स्पष्ट रूप से “अवैध कॉलोनी” का बोर्ड लगाया जाएगा और सील की गई इमारतों पर पीले रंग में चेतावनी लिखी जाएगी. शासन की नाराजगी के बाद जीडीए ने प्रवर्तन जोन प्रभारियों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं. प्राधिकरण जल्द ही जोनवार रिपोर्ट तैयार कर अवैध कॉलोनियों की सूची सार्वजनिक करेगा, ताकि लोग प्लॉट खरीदते समय सतर्क रहें.
गाजियाबाद: भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी के घर में देर रात आग, साजिश का आरोप
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित डीएलएफ कॉलोनी में बुधवार देर रात भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी के घर में अचानक आग लग गई. घटना के समय वह और उनका परिवार घर में मौजूद था, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोस्वामी ने पेट्रोलियम पदार्थ फेंककर आगजनी का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गाजियाबाद: हथियार के बल पर कार सवार से तीन लाख की लूट, बदमाश फरार
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के किदवई नगर में हथियारबंद बदमाशों ने कार सवार युवक पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया. युवक कमेटी के करीब तीन लाख रुपये कैश लेकर जा रहा था, तभी बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर रकम लूट ली और मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें