Hardik Pandya: न ईशान किशन न वरुण, नामीबिया के खिलाफ 32 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

न ईशान किशन न वरुण, नामीबिया के खिलाफ 32 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

Last Updated:

IND vs NAM Player of the Match Hardik Pandya: नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पंड्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हार्दिक पंड्या ने पहले तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 52 रन की पारी खेली. इसके बाद उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया. हार्दिक ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर दो विकेट चटकाए.

न ईशान किशन न वरुण, नामीबिया के खिलाफ 32 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैचZoom

हार्दिक पंड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच.

नई दिल्ली. नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ऊपर काबिज हो गई है. भारत के चार अंक हैं. मैच में ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया की जबरदस्त शुरुआत दी. वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेकर नामीबिया को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया. हालांकि, हार्दिक पंड्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP