Mooli Ki Sabji Recipe | मूली की सब्ज़ी रेसिपी | Pahadi Food | पहाड़ी खाना | मूली का थेचवा | मूली की सब्जी कैसे बनाएं |

Share to your loved once


Last Updated:

Mooli Ki Sabji Recipe: अगर आप भी मूली की वही पुरानी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं? तो एक बार पहाड़ी ‘मूली का थेचवा’ जरूर ट्राई करें. यह डिश इतनी स्वादिष्ट होती है कि बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. उत्तराखंड की पारंपरिक रसोई से निकली इस रेसिपी में न तो ज्यादा मसाले लगते हैं और न ही बहुत मेहनत. जानिए ऋषिकेश की गृहिणी रुचि से इसे बनाने का वह खास तरीका, जिससे मूली का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

Mooli Ki Sabji Recipe: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों का खाना अपनी सादगी और ताकत के लिए जाना जाता है. यहां की पारंपरिक डिशेज स्वाद में तो लाजवाब होती ही हैं, सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती हैं. इन्हीं में से एक है ‘मूली का थेचवा’. यह डिश खासकर सर्दियों में बनाई जाती है, जब ताजी और मीठी मूली आती है. पहाड़ों में रहने वाले लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं और अब यह शहरों में भी अपनी जगह बना रही है.

सिलबट्टे पर कूटने का है असली कमाल
गृहिणी रुचि ने लोकल 18 को बताया कि मूली का थेचवा बनाने का तरीका बहुत ही आसान है. इसके लिए सबसे पहले ताजी मूली को अच्छे से धोकर साफ किया जाता है. फिर इसे मिक्सी में पीसने के बजाय सिलबट्टे पर हल्का सा कूटा जाता है. पहाड़ों में इसे ‘थेचना’ कहते हैं. सिलबट्टे पर कूटने से मूली का असली स्वाद और खुशबू बनी रहती है. ध्यान रहे कि इसे बहुत बारीक नहीं करना है, बल्कि थोड़ा दरदरा रखना है ताकि खाते वक्त इसका क्रंची स्वाद आए.

आटे का घोल बनाता है इसे खास
जब मसाला पक जाए, तब इसमें सिलबट्टे पर कूटी हुई मूली डाली जाती है. थोड़ा पानी डालकर इसे धीमी आंच पर पकाया जाता. जब सब्जी उबलने लगे, तब इसमें एक चम्मच आटे को पानी में घोलकर डाल दिया जाता है. यही वह सीक्रेट है जो इस डिश को गाढ़ा और बेहद स्वादिष्ट बनाता है. इसे तब तक पकाएं जब तक मूली एकदम नरम न हो जाए और मसालों के साथ अच्छी तरह मिल न जाए.

बिना पकाए भी बनती है यह डिश
रुचि बताती हैं कि मूली के थेचवे को बिना पकाए भी बनाया जाता है. इसमें बस कुटी हुई मूली में नमक, मसाले और सरसों का कच्चा तेल मिला दिया जाता है. यह तरीका गांवों में बहुत पसंद किया जाता है. चाहे पकाकर खाएं या कच्चा, दोनों ही तरीकों से यह डिश इतनी टेस्टी लगती है कि आप मूली की पुरानी बोरिंग सब्जी को हमेशा के लिए भूल जाएंगे.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP