O’Romeo को CBFC से A सर्टिफिकेट, हिंसा पर बोर्ड की कैंची, इंटीमेट सीन बरकरार, ‘आइटम’ बना ‘कुमारी’

Share to your loved once


Last Updated:

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ’रोमियो को सीबीएफसी ने A सर्टिफिकेट दे दिया है. बोर्ड ने कुछ हिंसात्मक दृश्यों पर कैंची चलाई है, जिसमें गला काटने और थप्पड़ वाले शॉट्स को छोटा किया गया. एक डायलॉग में ‘आइटम’ शब्द को बदलकर ‘कुमारी’ कर दिया गया, जबकि कुछ शब्द म्यूट भी हुए. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के इंटीमेट सीन बिना किसी कट के बरकरार रखे गए हैं.

O’Romeo को CBFC से A सर्टिफिकेट, हिंसा पर बोर्ड की कैंची, इंटीमेट सीन बरकरारZoom

शाहिद कपूर के करियर की यह दूसरी ए-रेटेड फिल्म है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा ‘ओ’ रोमियो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ‘ए’ (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट दिया है. ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद कपूर के करियर की यह दूसरी ए-रेटेड फिल्म है, जो अपनी बोल्ड थीम और गैंगस्टर बैकग्राउंड की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं, जो अपनी गहन कहानियों के लिए जाने जाते हैं.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएफसी ने फिल्म की सर्टिफिकेशन से पहले कुछ बदलावों की मांग की. डायलॉग में एक जगह ‘आइटम’ शब्द को ‘कुमारी’ से बदल दिया गया. एक अन्य सीन में एक शब्द को म्यूट कर दिया गया, जबकि एक ‘अनुचित’ शब्द को पूरी तरह हटा दिया गया. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स पर कोई कट नहीं लगाया गया, वे पूरी तरह बरकरार रखे गए हैं.

हिंसा पर बोर्ड की कैंची

हिंसा के सीन्स में हालांकि कुछ कटौती की गई है. गला काटने के क्लोज-अप शॉट को 20 प्रतिशत यानी करीब लगभग 3 सेकंड छोटा किया गया है. दो दूसरे शॉट्स को 2-2 सेकंड कम किया गया है, जिनमें से एक में खून से लथपथ सिर पर वार करना और दूसरे में एक महिला के चेहरे पर खून के छींटे पड़ते दिखाए गए थे. वहीं, एक महिला को थप्पड़ मारने वाले सीन को भी 20 प्रतिशत यानी लगभग 2 सेकंड कम कर दिया गया है.

सिगरेट पर रोक, फिल्म की लंबाई बढ़ी

सेंसर बोर्ड ने निर्देश दिया कि फिल्म में एंटी-टोबैको और एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए. इन चेतावनियों की अवधि और वॉयस-ओवर को बढ़ाकर कुल 1 मिनट 57 सेकंड का कर दिया गया, जिससे फिल्म का कुल रनटाइम भी बढ़ गया है. जारी प्रमाणपत्र के मुताबिक, ‘ओ’रोमियो’ की अंतिम स्वीकृत अवधि 178.41 मिनट यानी 2 घंटे, 58 मिनट और 41 सेकंड है.

बजट, क्लैश और कलेक्शन की उम्मीदें

करीब 75 से 80 करोड़ रुपये के बजट पर बनी ‘ओ’रोमियो’ को हिट घोषित होने के लिए 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करना होगा. हालांकि, फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार पहले ही बिक चुके हैं, जिससे इसके निवेश का एक बड़ा हिस्सा रिलीज से पहले ही रिकवर हो चुका है.

‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है फिल्म

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी इस गैंगस्टर ड्रामा का ट्रेलर और इसके गाने ‘पान की दुकान’ और ‘अशिकों की कॉलोनी’ पहले ही दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बना चुके हैं. फिल्म ‘तू या मैं’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP