भारत की टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के 5 फैक्टर… हार्दिक पंड्या बने सबसे बड़े मैच विनर
Last Updated:
5 hero of india biggest wins in t20 world cup history: भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर टी20 विश्व कप इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत की इस जीत में हार्दिक पंड्या सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए.पंड्या ने पहले बल्लेबाजी में अर्धशतक बनाया फिर गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता.इस विश्व कप में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है.
ईशान किशन (Hardik Pandya) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) की फिरकी के जादू से भारत ने टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप ए के एकतरफा मैच में नामीबिया को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. टी20 वल्ड कप इतिहास में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. भारत की इस जीत में पंड्या सबसे बड़े मैच विनर बने. उन्होंने बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी जौहर दिखाया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ईशान किशन और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती की फिरकी के जादू से भारत ने टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप ए के एकतरफा मैच में नामीबिया को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. टी20 वल्ड कप इतिहास में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. भारत की इस जीत में पंड्या सबसे बड़े मैच विनर बने. उन्होंने बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी जौहर दिखाया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
हार्दिक पंडया ने 28 गेंदों पर 4 छक्के और चार चौके जड़कर 52 रन की पारी खेली. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में चार ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए. हार्दिक ने लोअर ऑर्डर में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिससे भारत 200 का आंकडा़ पार करने में सफल रहा. इसके बाद पंड्या ने नामीबिया के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई. भारत का यह स्टार ऑलराउंडर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का सबसे बड़ा हीरो रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हार्दिक पंड्या ने शिकोंगो की लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौके मारे. उन्होंने 19वें ओवर में इरास्मस पर छक्के के साथ 27 गेंद में अर्धशतक और टीम के 200 रन पूरे किए. वह हालांकि अगली गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच देकर पवेलियन लौट गए.
ओपनर ईशान किशन ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई.बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान ने 24 गेंदों पर पांच छक्के और छह चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली. उन्होंने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह विश्व कप इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा. इशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 79 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई जबकि पंड्या ने शिवम दुबे (23) के साथ 39 गेंद में 81 रन की साझेदारी करके अंतिम ओवरों में रन गति में इजाफा किया.
इशान ने जेजे स्मिट (50 रन पर एक विकेट) का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया जबकि शिकोंगो की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. तिलक ने भी ट्रंपलमैन पर दो चौके मारे. इशान ने छठे ओवर में स्मिट की लगातार गेंदों पर चार छक्के और एक चौके से 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. भारत ने पावर प्ले में एक विकेट पर 86 रन बनाए. इशान ने हेइंगो की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 6.5 ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया जो पुरुष टी20 विश्व कप में किसी भी टीम का सबसे तेज शतक है.
शिवम दुबे ने ने मिडिल ऑर्डर में उतकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत को विशाल स्कोर पर पहुंचाने में अहम रोल अदा किया. शिवम ने 16 गेंदों पर 23 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था. शिवम ने फिर गेंदबाजी में एक विकेट लेकर भारत की जीत में अपना योगदान दिया. शिवम ने 2.2 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया. दुबे और पंड्या ने 15वें ओवर में स्कोल्ट्ज पर एक-एक छक्के के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से नामीबिया के गेंदबाजों को खूब छकाया. चक्रवर्ती ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने नामीबिया के टॉप के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर भारत को एक के बाद सफलता दिलाई. चक्रवर्ती की गेंदों को नामीबियाई बल्लेबाज समझ नहीं पाए और एक एक कर अपना विकेट गंवाते चले गए.
अनुभवी अक्षर पटेल की फिरकी का कमाल भी दिखा. अक्षर ने तीन ओवर में एक ओवर मेडन रखते हुए 20 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया. भारत की जीत में अक्षर का रोल भी अहम रहा.
भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 15 फरवरी को कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी. पाकिस्तान की सरकार ने शुरुआत में भारत के खिलाफ इस मैच के बहिष्कार का फैसला किया था लेकिन बाद में अपनी टीम को इस मैच में खेलने की इजाजत दे दी.